biodatamaker

10 राज्यों में कहर ढा रहा है कोरोना, यहां से मिल रहे हैं 77.67 प्रतिशत मरीज

Updated: मंगलवार, 20 अप्रैल 2021 (15:09 IST)
नई दिल्ली। भारत में एक दिन में कोरोनावायरस संक्रमण के 2,59,170 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमित हो चुके लोगों की संख्या बढ़कर 1,53,21,089 हो गई, जिनमें से 20 लाख से अधिक लोग उपचाराधीन हैं। देश में सामने आए कोरोनावायरस संक्रमण के कुल मामलों के 77.67 प्रतिशत मामले महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश और दिल्ली समेत 10 राज्यों में सामने आए हैं।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार को बताया कि देश में लोगों के संक्रमित पाए जाने की दर लगातार बढ़ रही है और यह इस समय 15.99 प्रतिशत है। नए मामलों के 77.67 प्रतिशत मामले जिन 10 राज्यों में सामने आए हैं, उनमें कर्नाटक, केरल, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, तमिलनाडु, गुजरात और राजस्थान शामिल हैं।
 
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मंगलवार सुबह आठ बजे के अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, 1,761 और लोगों की मौत होने के बाद कुल मृतक संख्या बढ़कर 1,80,530 हो गई।
 
महाराष्ट्र में सर्वाधिक दैनिक मामले सामने आए हैं। महाराष्ट्र में 58,924 नए मामले सामने आए हैं। इसके बाद उत्तर प्रदेश में 28,211 और दिल्ली में 23,686 नए मामले सामने आए हैं।
 
भारत में अभी 20,31,977 लोगों का उपचार चल रहा है, जो देश में संक्रमण के कुल मामलों का 13.26 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटे में उपचाराधीन लोगों की संख्या में 1,02,648 मामलों की बढ़ोतरी हुई है। देश के कुल उपचाराधीन मामलों के 62.07 प्रतिशत मामले महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, कर्नाटक और केरल में हैं।
 
देश में पिछले 24 घंटे में 1,54,761 लोग ठीक हुए और इसी के साथ देश में स्वस्थ हो चुके लोगों की कुल संख्या बढ़कर 1,31,08,582 हो गई है। मंत्रालय ने बताया कि राष्ट्रीय मृत्यु दर गिर रही है और यह इस समय 1.18 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटे में 1,761 लोगों की मौत इस संक्रमण के कारण हुई। उसने बताया कि संक्रमण से पिछले 24 घंटे में जिन लोगों की मौत हुई है, उनमें से 82.74 प्रतिशत लोगों की मौत 10 राज्यों में हुई है।
 
महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में सर्वाधिक लोगों की मौत हुई है। महाराष्ट्र में इस अवधि में 351 और इसके बाद दिल्ली में 240 लोगों की मौत हुई है।
 
मंत्रालय ने बताया कि दुनिया की सबसे बड़ी टीकाकरण मुहिम के तहत देश में अब तक कोविड-19 टीके की 13 करोड़ से अधिक खुराक लगाई जा चुकी हैं। सुबह सात बजे तक की प्रारंभिक रिपोर्ट के अनुसार, देश में 1,74,69,932 सत्रों में अब तक कुल 12,71,29,113 खुराकें लगाई जा चुकी हैं। (भाषा)

Show comments

क्‍यों नहीं हटे उज्‍जैन के खड़े हनुमान, चमत्‍कार या कुछ और, क्‍या है रील्‍स और वीडियो की हकीकत?

BRICS Summit 2026 : BRICS समिट के लिए भारत आएंगे रूसी राष्ट्रपति पुतिन, 11 सितंबर को PM मोदी के साथ होगी द्विपक्षीय बैठक, इन मुद्दों पर होगी चर्चा

Apple Event 2026 : iPhone 18 से Foldable iPhone Ultra तक, जानिए 'Surprise and Shine' इवेंट में क्या-क्या होगा

2026 Maruti Baleno Facelift , ₹6.10 लाख से शुरू कीमत, नया इंजन और Level-2 ADAS जैसे धांसू सेफ्टी फीचर्स

‘नाराज फूफा जी चिल्लाएंगे- ट्रक वालों का क्या होगा?’ PM मोदी का तंज, फ्रेट कॉरिडोर पर गिनाईं उपलब्धियां

सभी देखें

यूपी के बाहुबली की बेटी भी अब राजनीति में! जानिए कौन हैं शालिनी सिंह

दिल्ली-यूपी और बिहार समेत 16 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, जानिए कहां कैसा है मौसम?

LIVE: नेपाल के बाद अफगानिस्तान में भी भूकंप के झटके

दुबई में मिले 53 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा के निवेश प्रस्ताव, सीएम डॉ. मोहन यादव बोले- वेलकम टू MP

उत्तराखंड की गोद में बसा अद्भुत श्री सिद्ध नरसिंह मंदिर: जानिए क्यों है खास?

अगला लेख