Daily Horoscope
✕

वुहान में जन्मा Coronavirus! झेंग ली हैं जननी! नया दावा

Updated: सोमवार, 7 जून 2021 (21:07 IST)
कोरोनावायरस ने दुनियाभर में कोहराम मचा दिया है। कोरोनावायरस के जन्म को लेकर तरह-तरह के दावे किए जा रहे हैं। दावे किए जाते रहे हैं कि कोरोनावायरस का जन्म वुहाल की लैब से हुआ, लेकिन चीन इससे इंकार करता रहा है। अब ब्रिटिश पत्रकार पत्रकार जैस्पर बेकर ने नया दावा किया। 
ALSO READ: Covaxin की तुलना में Covishield से बनती है ज्यादा एंटीबॉडी, अध्ययन से हुआ खुलासा...
उनके लेखों के आधार पर प्रकाशित रिपोर्ट में कहा गया है कि चीन की प्रयोगशाला में जानवरों को वायरस के इंजेक्शन लगाए गए ताकि उनके जीन में बदलाव आए। वैज्ञानिकों ने आशंका जताई है कि इंजेक्शन में इस्तेमाल की गई सामग्री के कारण कोरोनावायरस की उत्पत्ति हुई।

कई चीनी वैज्ञानिकों ने कहा कि जल्द ही चीन की सचाई सबके सामने आएगी। चीनी वायरोलॉजिस्ट डॉ ली-मेंग येन ने भी अमेरिकन रिपोर्ट पर मुहर लगाते हुए दावा किया था कि कोरोनावायरस चीन की लैब में निर्मित था जिसे जानबूझकर दुनिया में फैलाया गया था। 
 
वुहान की लैब में जैनेटिक इंजीनियरिंग की सहायता से 1,000 से ज्यादा जानवरों के जीन बदल दिए गए हैं, जिनमें खरगोश और बंदर तक शामिल हैं। इसमें कहा गया है कि चीन अपनी प्रयोगशालाओं में ऐसे एक्सपेरिमेंट करता है, जिन पर अन्य देशों में प्रतिबंध लगा है। इंसानों तक में प्रयोग किए जा रहे हैं। कई बार बंदरों के ऐसे फोटो भी आए जिन्हें लेकर दावा किया जाता है कि इन्हें लैब में ही बनाया गया है।
 
चीन दुनिया को यह बताने की कोशिश करता है कि वुहान या अन्य स्थानों में प्रयोगशालाएं जैव सुरक्षा पर शोध के लिए बनाई गई हैं, लेकिन यहां जीवित जानवरों पर प्रयोग किए जा रहे हैं। इसमें उनकी सुरक्षा का ध्यान नहीं रखा जा रहा है।
 
कुछ चीनी विशेषज्ञों का कहना है कि महिला वायरोलॉजिस्ट ने कोरोनावायरस को बनाया है। शी झेंग ली ने दूरस्थ गुफाओं का दौरा किया था। वे यहां चमगादड़ों पर रिचर्स कर रही थीं।

चीन में झेंग ली ‘बैट वुमन’ नाम से जानी जाती हैं। हो सकता है कि झेंग ली ने ही लैब में कोरोनावायरस बनाया हो। झेंगली ने कई चूहों को वायरस का इंजेक्शन लगाया था। चीन की अधिकतर खतरनाक लैब की निगरानी पीपुल्स लिबरेशन आर्मी कर रही है।

Show comments

90 लाख की BYD Denza D9 भारत में लॉन्च, एक चार्ज में चलेगी 730KM, Vellfire को देगी टक्कर

पाकिस्तान बॉर्डर पर उतरे भारत के 'फौलादी रोबोट डॉग्स'! न सोते हैं, न थकते हैं और न लगती है -40°C की ठंड; जानिए इनकी ताकत

Electric Scooter : भारत में आ सकता है VinFast का नया सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर और बाइक, Ola-Ather को मिलेगी नई चुनौती

Xiaomi 18 Pro Series : Xiaomi का बड़ा धमाका, 17 नवंबर को लॉन्च होंगे 7 नए प्रोडक्ट, जानिए क्या होगा खास

परिसीमन विधेयक और संसद के विशेष सत्र पर प्रियंका गांधी का बड़ा बयान, जानें क्यों इस बिल को लाने की तैयारी में है सरकार

सभी देखें

यमुना एक्सप्रेस-वे पर MP की डबल डेकर बस बनी आग का गोला, ड्राइवर की सूझबूझ से बची 40 यात्रियों की जान

शहीदों के परिवारों को गृह जिले में सरकारी नौकरी और 50 लाख तक स्टांप छूट; सीएम योगी ने पूर्व सैनिकों के लिए किए बड़े ऐलान

गिग वर्कर्स की बल्ले-बल्ले! तेलंगाना सरकार देगी 10 लाख का हेल्थ इंश्योरेंस, हर राइड पर होगी बचत; राहुल गांधी का बड़ा ऐलान

एक सेकंड की देरी और चली जाती बेजुबान की जान, बाइक सवार ने ऐसे रोका ट्रैफ‍िक बचाई जान, हुई वाह वाही

साबरमती एक्सप्रेस अग्निकांड पर सोनिया गांधी के दावे को राकेश अस्थाना ने क्यों नकारा? पूर्व एसआईटी प्रमुख के बड़े खुलासे

अगला लेख