dharma sangrah

कोरोना का डर, माउंट एवरेस्ट की चोटी पर विभाजन रेखा खींचेगा चीन

Updated: मंगलवार, 11 मई 2021 (12:25 IST)
बीजिंग। कोरोनावायरस के डर से चीन दुनिया की सबसे ऊंची पर्वत चोटी माउंट एवरेस्ट पर सीमा रेखा खींचने की तैयारी कर रहा है। इससे नेपाल से आने वाले पर्वतरोहियों को अपने इलाके में आने से रोका जा सकेगा। नेपाल सरकार या पर्वतारोहण अधिकारियों ने इस विभाजन रेखा को लेकर तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

सरकारी संवाद एजेंसी शिन्हुआ ने बताया कि चीन की ओर से पर्वतरोहियों के चोटी पर पहुंचने से पहले रेखा बनाई जाएगी। चीनी नागरिकों के पहुंचने से पहले तिब्बती गाइड यह विभाजन रेखा बनाएंगे। हालांकि, एजेंसी ने यह नहीं बताया कि यह विभाजन रेखा किस तरह की होगी।

उल्लेखनीय है कि 8848 मीटर ऊंची माउंट एवरेस्ट की चोटी पर केवल इतनी जगह है जितने में एक साथ केवल आधा दर्जन पर्वतारोही और गाइड आ सकते हैं। चीन ने पिछले साल से कोरोना के चलते तिब्बत की ओर से किसी विदेशी पर्वतारोही को अनुमति नहीं दी है।

चीन और नेपाल में क्या है कोरोना का हाल : चीन में रविवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 12 नए मामले दर्ज किए गए थे। ये सभी मामले विदेशों से आए यात्रियों के थे। वहीं, नेपाल में बीते शुक्रवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 9023 मामले दर्ज किए गए थे। यहां कोरोना से अबतक करीब 3720 लोग मारे जा चुके हैं।

Show comments

Air Marshal Jeetendra Mishra : अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट को मिला पहला CEO, रिटायर्ड एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा की हुई सर्वसम्मति से नियुक्ति

iPhone 18 Pro को लेकर बड़ा लीक, 3 नए कलर में आ सकता है फोन; Black की हो सकती है वापसी

Vivo T5 Price: ₹34,999 में लॉन्च हुआ Vivo का धांसू फोन, 7050mAh बैटरी और 144Hz कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले ने मचाई हलचल

यूपी चुनाव से पहले AIMIM को बड़ा झटका, सैयद असीम वकार कांग्रेस में शामिल

राहुल गांधी का इंदौर में होने वाला छात्रों की गूंज कार्यक्रम टला, बीजेपी ने कहा, कांग्रेस ने ही रचा पूरा खेल

सभी देखें

पाकिस्तान में 100 साल पुराने हिन्दू मंदिर पर बवाल, भारत ने जताई कड़ी आपत्ति, जानें मंदिर गिराने पर क्या बोली सरकार

WhatsApp, ई-मेल और Teams पर अफसर बनकर ठगी, फर्जी प्रोफाइल से मांगे जा रहे पैसे, ऐसे बचें

indus waters treaty : सिंधु जल संधि पर फिर बढ़ा विवाद, भारत के सामने फिर गिड़गिड़ाया Pakistan

Ram Mandir : 'प्रभु राम मुझे यह जिम्मेदारी निभाने का सामर्थ्य दें', अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO जितेंद्र मिश्रा ने कहा

यूपी में अगले 6 महीने में 1 लाख युवाओं को मिलेगी सरकारी नौकरी, सीएम योगी का बड़ा ऐलान, सैफई सिंडिकेट पर तंज

अगला लेख