Daily Horoscope
✕

चीन में मिला नया वायरस, दुनियाभर में खौफ

Updated: मंगलवार, 1 जून 2021 (17:27 IST)
बीजिंग। दुनियाभर में कोरोनावायरस से कोहराम मचा हुआ है। इस बीच चीन से डराने वाली खबर सामने आई है। चीन में पहली बार इंसान में बर्ड फ्लू (Bird Flu) पाया गया है।

नेशनल हेल्थ कमीशन (NHC) ने 41 वर्षीय शख्स में बर्ड फ्लू का H10N3 स्ट्रेन पाए जाने की पुष्टि की है। चीन के जियांगसू प्रांत (Jiangsu Province) का रहने वाला है।

NHC ने बताया कि बुखार और अन्य लक्षण के बाद इस शख्स को 28 अप्रैल को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसके एक महीने बाद यानी 28 मई को उसमें H10N3 स्ट्रेन पाया गया।
 
नेशनल हेल्थ कमीशन (NHC) ने पीड़ित शख्स के बारे में ज्यादा जानकारी देने से मना कर दिया है, लेकिन इतना जरूर बताया है कि यह संक्रमण मुर्गियों से इंसान पहुंचा।

हालांकि NHC का कहना है कि H10N3 स्ट्रेन ज्यादा शक्तिशाली नहीं है और इसके बड़े स्तर पर फैलने का खतरा भी कम है। पीड़ित शख्स की स्थिति अब स्थिर है और जल्द ही उसे अस्पताल से छुट्टी मिल जाएगी।

Show comments

'वोट चोरी' के आरोप पर INDIA गठबंधन की 1 नवंबर को महारैली, रामलीला मैदान में तैयारियां तेज, राहुल गांधी ने की शामिल होने की अपील

Electric Scooter को लेकर TVS का बड़ा ऐलान, ग्राहकों को क्या होगा फायदा?

Digital Arrest Scam : क्यों भड़क गए CJI सूर्यकांत, मोबाइल दीवार पर मारिए, गिरफ्तारी अपने आप रुक जाएगी

Prayagraj : ड्रमों में भरे थे ₹500 के नोट, पुलिस ने 4 लोगों को हिरासत में लिया, जमीन से निकला 5 करोड़ से ज्यादा का खजाना, 4 हिरासत में

सस्ते फोन से Motorola करने वाला है धमाका, मिल सकती है 7,000mAh बैटरी, 144Hz डिस्प्ले और 50MP कैमरा

सभी देखें

LIVE: ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रतीकात्मक ‘जन महाभियोग’, खरगे पेश करेंगे प्रस्ताव, राहुल देंगे समापन भाषण

UP में सरकारी नौकरी पाने वालों को बड़ी राहत! पुलिस वेरिफिकेशन के इंतजार में नहीं अटकेगी नियुक्ति, जानें नए नियम

कर्नाटक में 1 नवंबर से महंगा होगा दूध, 8 रुपये प्रति लीटर की भारी बढ़ोतरी

'एक्स-मेन' और 'स्टार ट्रेक' फेम दिग्गज अभिनेता पैट्रिक स्टीवर्ट का 86 वर्ष की आयु में निधन

ऑडियो रिकॉर्डिंग ने बताया, कैसे हुआ स्पेन में इतना बड़ा रेल हादसा

अगला लेख