biodatamaker
✕

डॉक्टरों को कोरोना के संक्रमण से बचाएगा ‘चरक’, सैंपल और टेस्टिंग की सुविधा

Updated: गुरुवार, 9 अप्रैल 2020 (11:03 IST)
भोपाल। कोरोना वायरस (Corona virus) के संक्रमण की चपेट में लगातार डॉक्टरों के आने के बाद अब भोपाल नगर निगम ने डॉक्टरों की सुरक्षा के लिए कोविड-19 जांच के लिए एक ऐसा टेस्टिंग बूथ तैयार किया है। जिसमें डॉक्टर सुरक्षित रहकर संक्रमण की जांच कर सकेंगे। नगर निगम की केंद्रीय कर्मशाला में तैयार इस खास बूथ को इस तरह डिजाइन किया गया है जिसमें डॉक्टर बिना मरीज के संपर्क में आए उसकी जांच कर सकेंगे।
 
इससे पहले भोपाल नगर निगम में कोरोना से बचाव के  लिए खास तरह के फुल बॉडी सेनेटाइजर चैंबर को भी बनाया था। निगम आयुक्त विजय दत्ता के मुताबिक इस टेस्टिंग बूथ के अंदर रहकर चिकित्सक किसी भी मरीज के संक्रमण को जांच कर सकेंगे।
 
भोपाल में रेलवे कोच फैक्टरी में कोरोना संक्रमण की जांच के लिए जिस स्पेशल बूथ ‘चरक’ का निर्माण किया गया उसमें कोरोना की जांच से लेकर उपचार तक की व्यवस्था है। चरक बूथ का निर्माण इस प्रकार किया गया है कि इसमें चिकित्सक संक्रमित मरीजों के आवश्यक स्वाब टेस्ट व अन्य जांच पूर्ण सुरक्षा के साथ बिना मरीज को संपर्क किए कर सकेंगे।

रेलवे के बनाए गए इस स्पेशल बूथ को भोपाल को जयप्रकाश अस्पताल में कोविड-19 के सैंपल कलेक्शन सेंटर में स्थापित किया गया है जहां पर डॉक्टर अब मरीजों के संपर्क में आए बिना इंस्पेक्शन और टेस्टिंग कर सकेंगे।
 
चरक में अस्पताल की आवश्यकता को देखते हुए स्ट्रेचर स्टूल, बेड, बैंच आदि का निर्माण पुराने रेल यात्री कोच के सामानों का उपयोग कर बनाए जा रहे है। इसके साथ ही कोरोना महामारी को देखते हुए रेलवे पहले ही स्वास्थ्य विभाग के निर्देश पर आइसोलेशन कोच भी तैयार किए जा रहे है।
 
लेखक के बारे में
विकास सिंह
special correspondent.... और पढ़ें

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख