biodatamaker

Data Story : हर 2 दिन में सामने आ रहे हैं 1 लाख नए कोरोना केस, 2.23% मरीजों की मौत

Updated: बुधवार, 29 जुलाई 2020 (14:44 IST)
नई दिल्ली। देश में कोविड-19 के एक दिन में 48,513 नए मामलों के साथ देश में कुल संक्रमितों की संख्या 15,31,669 हुई। यह लगातार सातवां दिन है जब कोविड-19 के एक दिन में 45,000 से अधिक मामले सामने आए हैं।
 
हर 2 दिन में एक लाख मरीज : कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा तेजी से बढ़ रहा है। भारत में अब हर 2 दिन में लगभग 1 लाख मामले सामने आने लगे हैं। लगातार गंभीर होती स्थिति को देख कई स्थानों पर एक बार फिर लॉकडाउन लगाया गया है।
 
5,09,447 एक्टिव मरीज : देश में कोविड-19 से पीड़ित 5,09,447 मरीजों का इलाज चल रहा है। गंभीर मरीजों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जबकि जिन मरीजों में कोरोना के हल्के लक्षण पाए गए उन्हें होम क्वारंटटाइन किया गया है। 
 
2.23 प्रतिशत हुआ मौत का आंकड़ा : भारत में कोविड-19 से 29 जुलाई की सुबह तक 34,193 लोगों की मौत हो गई। इस महामारी की वजह से पिछले 24 घंटों में 768 लोगों की मौत हो गई। इस तरह इस महामारी से मरने वालों का आंकड़ा 2.23 प्रतिशत हो गया। 
 
64.51% मरीज स्वस्थ : देश में कोरोनावायरस से पीड़ित 9,88,029 मरीज पूरी तरह ठीक हो चुके हैं। मंगलवार को भी 35,346 कोरोना मरीजों को इस महामारी से निजात मिली। लगातार 5 दिन से 30 हजार से ज्यादा लोग कोविड-19 से निजात पा रहे हैं। इस तरह अब तक कुल 64.51 प्रतिशत मरीजों ने कोरोना से जंग जीत ली है। 
 
4,08,855 सेम्पल्स की जांच : ICMR के अनुसार, मंगलवार को देश में 4,08,855 सेम्पल्स की जांच की गई। अब तक कुल 1,77,43,740 सेम्पल्स जांचें गए। दिल्ली, मुंबई समेत सभी बड़े शहरों में स्थित अस्पतालों में बेड्स की संख्या बढ़ाई गई। 
 

Show comments

6 साल बाद दर्ज हुई FIR, किन बड़े नामों की हो रही जांच, क्‍या है एक्‍टर सुशांत सिंह राजपूत से कनेक्‍शन?

पोलैंड सीमा के पास रूस का बड़ा ड्रोन हमला, बाल-बाल बचे ब्रिटेन के पूर्व PM बोरिस जॉनसन!

क्यों भारत बन रहा चीन की मजबूरी? 7 साल बाद शी जिनपिंग के दिल्ली आने की असली वजह?

5000 करोड़ के मालिक BJP विधायक शाह ने मुंबई की सड़कों पर मांगी भीख, आखिर ऐसा क्यों हुआ?

9 साल पुरानी शादी खत्म, शहडोल MP हिमाद्री सिंह और नरेंद्र मरावी का तलाक

सभी देखें

LIVE: इंडियन बास्केट में कच्चा तेल 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब

शराब के नशे में पीछा किया और फिर... गुरुग्राम हिट-एंड-रन केस में पीड़ित महिला बाइकर सिया का चौंकाने वाला खुलासा

सागर शराब कांड पर उमा भारती के तीखे तेवर, मंत्री- विधायक के साथ जनप्रतिनिधियों की जवाबदेही तय करने की मांग

उज्जैन के विकास को मिल रहा हवाई विस्तार का नया आधार,दताना-मताना में प्रदेश के 10वें एयरपोर्ट का विकास जारी

खून से सनी बोरी और चार्जर के तार... गर्लफ्रेंड की हत्या कर बाइक से लाश ठिकाने लगा रहा था कातिल, ऐसे खुला राज

अगला लेख