Daily Horoscope
✕

भारत में Coronavirus के मामलों की संख्या 15 लाख के पार

Updated: बुधवार, 29 जुलाई 2020 (11:52 IST)
नई दिल्ली। भारत में एक दिन में कोरोनावायरस के 48,513 नए मामले सामने आने के साथ ही देश में बुधवार को कुल संक्रमितों की संख्या 15 लाख के पार पहुंच गई। महज 2 दिन पहले ही यह आंकड़ा 14 लाख के पार पहुंचा था। इस बीमारी से स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 9,88,029 हो गई है।
ALSO READ: सकारात्मक खबर, गौतमबुद्ध नगर में कोरोना से स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या बढ़ी
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के सुबह 8 बजे तक जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार कोविड-19 के मामले बढ़कर 15,31,669 हो गए हैं जबकि पिछले 24 घंटों में 768 और लोगों की मौत होने से देश में मृतकों की संख्या बढ़कर 34,193 हो गई है।
 
देश में संक्रमण की चपेट में आए 5,09,447 लोगों का अभी इलाज चल रहा है। कोविड-19 के स्वस्थ होने वाले मरीजों की दर बढ़कर 64.51 प्रतिशत हुई है। संक्रमितों की कुल संख्या में विदेशी नागरिक भी शामिल हैं। यह लगातार 7वां दिन है, जब कोविड-19 के 1 दिन में 45,000 से अधिक मामले सामने आए हैं। आईसीएमआर के अनुसार 28 जुलाई तक 1,77,43,740 नमूनों की जांच की गई जिनमें से 4,08,855 नमूनों की जांच मंगलवार को हुई। (भाषा)

Show comments

Delhi Air Pollution : दिवाली पर दिल्ली में सांस लेना होगा मुश्किल? पटाखों से और गंभीर हो सकती है हवा

दीपोत्सव में दिखेगा अद्भुत नजारा! 220 टन रेत से तैयार हो रहा भव्य राम दरबार, 50 फुट लंबी होगी कलाकृति

क्या UGC नियमों को लेकर बैकफुट पर आई सरकार? जानिए सुप्रीम कोर्ट में केन्द्र ने क्या कहा

PoK में फिर भड़की हिंसा, रावलकोट में ड्रोन हमले और भारी गोलीबारी का आरोप, 3 की मौत

चुनाव आयोग का बड़ा ऐलान; 7 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में शुरू होगा वोटर लिस्ट का विशेष पुनरीक्षण, जानें कब आएगी फाइनल लिस्ट

सभी देखें

LIVE: पटना के मनेर में मुठभेड़, 3 आरोपी ढेर

Top News 6 November: धनतेरस की धूम से लेकर बल्ड बैंक पर साइबर अटैक तक, जानिए आज दिनभर की 5 बड़ी खबरें

Earthquake in Jammu and Kashmir : जम्मू-कश्मीर में भूकंप के झटके, दहशत में घर से निकले लोग

बेंजामिन नेतन्याहू को बड़ा झटका, अरब पार्टियों ने गादी आइजेनकोट को दिया समर्थन, इजराइल में बदल सकता है सत्ता का समीकरण

जंतर-मंतर प्रदर्शन मामले में CJP नेताओं से 4 घंटे पूछताछ, क्राइम ब्रांच ने पूछे करीब 70 सवाल

अगला लेख