biodatamaker

CoronaVirus India Update: देश में कोविड-19 के 37 लाख से ज्यादा मामले, 76.98% स्वस्थ

Updated: बुधवार, 2 सितम्बर 2020 (11:35 IST)
नई दिल्ली। भारत में कोविड- 19 के 78,357 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की कुल संख्या 37 लाख के आंकड़े को पार कर गए। वहीं, संक्रमण से अब तक 29 लाख से अधिक मरीज स्वस्थ हो चुके हैं, जिससे मरीजों के ठीक होने की दर 76.98% हो गई है।
 
केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सुबह 8 बजे जारी किए गए अपडेटेड आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटे में 1,045 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 66,333 हो गई। देश में कोविड-19 के अभी तक कुल 37,69,523 मामले सामने आए हैं।
 
आंकड़ों के अनुसार देश में अभी तक 29,01,908 लोग संक्रमण से मुक्त हो चुके हैं। जबकि मृत्यु दर गिरकर 1.76 प्रतिशत हो गई है। देश में फिलहाल संक्रमण के 8,01,282 मरीज उपचाराधीन हैं, जो कुल मामलों का 21.26 प्रतिशत है।
 
देश में 7 अगस्त को कोविड-19 के मामले 20 लाख के पार और 23 अगस्त को 30 लाख के पार चले गए थे।
 
भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) के अनुसार के अनुसार देश में एक सितंबर तक कुल 4,43,37,201 नमूनों की कोविड-19 की जांच की गई, जिनमें से 10,12,367 नमूनों की जांच मंगलवार को ही की गई। (भाषा) 
 

Show comments

Operation Sindoor : 88 घंटे के ऑपरेशन सिंदूर पर NSA अजीत डोभाल का बड़ा बयान, खोले रणनीति के राज

Google Gemini 3.7 Flash लॉन्च : कोडिंग से लेकर AI एजेंट तक, कई मोर्चों पर हुआ और ताकतवर

EPFO Higher Pension : ज्यादा पेंशन के लिए आवेदन किया है तो जानिए अब क्या करेगा EPFO, सरकार ने बताए 4 बड़े कदम

UAE में छिपा था 13 हजार करोड़ की ड्रग्स का आरोपी, NCB वीरेंद्र सिंह बसोया को भारत लाई, क्या बोले अमित शाह?

सोनम वांगचुक ने ‘दूसरी आजादी और क्रांति' का किया आह्वान! पूछा आधे सांसदों पर मुकदमे, फिर कैसे बनेगा विकसित भारत?

सभी देखें

वाराणसी एयरपोर्ट पर Air India Express यात्री की पिस्तौल से चली गोली, 2 स्क्रीनर्स घायल

8 राज्यों के कलाकारों से CM योगी ने किया संवाद, बोले- विविधता में एकता ही भारत की ताकत, कलाकारों को किया सम्मानित

यूपी के 1.32 लाख से अधिक स्कूलों में गूंजा ‘भारत माता की जय’, 1.48 करोड़ बच्चों ने दी तिरंगे को सलामी

सीतापुर में CM योगी का बड़ा एक्शन, चौकी इंचार्ज निलंबित; SHO के खिलाफ जांच शुरू, 3 आरोपी हिरासत में

योगी सरकार की नई पहल, युवाओं के लिए लॉन्च हुआ ‘कौशल संपर्क’ QR कोड, अब सीधे मिशन निदेशक तक पहुंचेगी बात

अगला लेख