biodatamaker
✕

अप्रैल में घातक हुआ कोरोना, 10 दिन में 10 लाख से ज्यादा संक्रमित, 5968 की मौत

Updated: शनिवार, 10 अप्रैल 2021 (12:22 IST)
नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस (CoronaVirus) महामारी का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है। और शनिवार को सक्रिय मरीजों की संख्या दस लाख के पार पहुंच गई। अप्रैल में संक्रमण की रफ्तार ने एक बार फिर चिंता की लकीरे खींच दी है।
 
अप्रैल में अब तक 10,56,607 नए मरीज सामने आए, इन 10 दिनों में इस घातक महामारी ने 5968 लोगों की जान ले ली। इस दौरान एक्टिव मरीजों की संख्या में बहुत तेजी से इजाफा हुआ। 
 
माह के पहले 10 दिनों में 5 बार 1 लाख से ज्यादा नए मरीज सामने आए हैं। 2 बार संक्रमितों की संख्या 93 हजार से ज्यादा रही और मात्र 3 दिन ही 90,000 से कम नए कोरोना संक्रमित मिले। इसी तरह 6 बार एक दिन में 500 से ज्यादा लोगों की मौत हुई और 4 दिन 500 से कम लोग मारे गए।

ALSO READ: कोरोना संक्रमण के 1.45 लाख से अधिक नए मामले, 6.5 माह बाद 10 लाख एक्टिव मरीज
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शनिवार सुबह जारी आंकड़ों के अनुसार इस बीच देश में 1,45,384 नए मामले दर्ज किए गए। इसके साथ ही संक्रमितों की संख्या एक करोड़ 32 लाख पांच हजार 926 हो गई है।
 
वहीं इस दौरान 77,567 मरीज स्वस्थ हुए हैं जिसे मिलाकर अब तक 1,19,90,859 मरीज कोरोनामुक्त भी हो चुके हैं। सक्रिय मामले 67,023 बढ़कर 10,46,631 हो गए हैं। इसी अवधि में 794 और मरीजों की मौत के साथ इस बीमारी से मरने वालों की संख्या 1,68,436 हो गई है।
 
देश में रिकवरी दर आंशिक घटकर 90.80 फीसदी और सक्रिय मामलों की दर बढ़कर 7.93 प्रतिशत हो गया है जबकि मृत्युदर घटकर 1.28 फीसदी रह गई है।
 
महाराष्‍ट्र का बुरा हाल : महाराष्ट्र कोरोना के सक्रिय मामलों में शीर्ष पर है और राज्य में पिछले 24 घंटों के दौरान सक्रिय मामले 13,301 बढ़कर 5,36,063 हो गई है। इस दौरान राज्य में 45,391 और मरीज स्वस्थ हुए, जिसे मिलाकर कोरोना को मात देने वालों की तादाद 2695148 पहुंच गई है जबकि 301 और मरीजों की मौत से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 57329 हो गया है।

Show comments

Tiger Shroff Firing Case में मुंबई पुलिस का बड़ा खुलासा, प्रेस कॉन्फ्रेंस में क्या कहा

Uttarakhand : कुंजापुरी मेले में दलेर मेहंदी का कार्यक्रम बीच में रुकवाया, मंत्री सुबोध उनियाल ने लगाई फटकार

BSNL यूजर्स ध्यान दें! ऐसे चेक करें रिचार्ज की वैलिडिटी और बचा हुआ डेटा, ये हैं 4 आसान तरीके

Electric Scooter : सस्ते स्कूटर की होने वाली है धमाकेदार इंट्री, जान लीजिए फीचर्स, और क्या हो सकती है कीमत

UP चुनाव 2027 : सर्वे में BJP को बढ़त का दावा, योगी सरकार से 77% संतुष्ट, CM पद के लिए योगी आदित्यनाथ पहली पसंद

सभी देखें

Jio IPO ने रचा इतिहास! ₹2.5 लाख करोड़ से ज्यादा का दांव, एंकर निवेशकों की डिमांड 30 गुना पार

CJP नेताओं आशुतोष रांका और सौरव दास की बढ़ीं मुश्किलें, क्राइम ब्रांच को सौंपा गया केस, क्या बोले अभिजीत दिपके

Airtel के नए वॉइस-only रिचार्ज प्लान लॉन्च, ₹185 से शुरू; कॉलिंग और SMS के लिए नहीं मिलेगा डेटा

VIDEO : जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन पर अंडरगारमेंट में 'सीक्रेट पैकेट' छिपाकर ले जा रहा था संदिग्ध, CISF जवान ने दौड़कर पकड़ा

'वोट देगा अहीर, लैपटॉप लेगा जहीर', सुभाष यदुवंश का अखिलेश यादव पर तंज, लैपटॉप वितरण को लेकर उठाए सवाल

अगला लेख