sundarkand

बेल्‍जियम में 90 साल की महिला में मिले कोरोना वायरस के ‘दो वैरिएंट’, इलाज के दौरान मौत, रिसर्च में जुटी टीम

Updated: रविवार, 11 जुलाई 2021 (16:18 IST)
बेल्जियम के शोधकर्ताओं ने रविवार को खुलासा किया कि कोविड -19 से बीमार पड़ने के बाद मरने वाली 90 वर्षीय महिला एक ही समय में कोरोनवायरस के अल्फा और बीटा दोनों प्रकार के वैरिएंट से संक्रमित थीं।शोधकर्ताओं ने कहा कि यह दुर्लभ घटना है और इसे कम करके नहीं आंका जा सकता।

मीड‍िया रिपोर्ट के मुताब‍िक बुजुर्ग महिला ने वैक्सीन नहीं लगवाया था। वह घर पर ही नर्सिंग स्‍टाफ उसकी देखभाल करती थी। महिला को बेल्जियम के आल्स्ट शहर के ओएलवी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जिसके बाद वह पॉजिटिव पाई गई थीं।

बुजुर्ग महिला का ऑक्सीजन लेवल ठीक था, बावजूद इसके उनकी तबियत लगातार बिगड़ती जा रही थी और पांच दिनों के बाद ही उनकी मौत हो गई।

जब यह जांच की गई कि कहीं महिला कोविड के किसी वैरिएंट से संक्रमित तो नहीं हैं, तब पता चला कि वह दोनों अल्फा और बीटा वैरिएंट से संक्रमित हैं, जिसकी पहचान क्रमश: ब्रिटेन और दक्षिण अफ्रीका में पहली बार हुई थी।
शोध में शामिल ओएलवी अस्पताल के आणविक जीवविज्ञानी ऐनी वेंकेरबर्गेन ने कहा, "ये दोनों वैरिअंट उस समय बेल्जियम में घूम रहे थे, इसलिए यह संभावना है कि महिला दो अलग-अलग लोगों के अलग-अलग वायरस से सह-संक्रमित हुई थीं।

वैंकेरबर्गेन ने कहा कि यह कहना मुश्किल है कि क्या दोनों तरह के संक्रमण ने रोगी की तबियत के तेजी से बिगड़ने में भूमिका निभाई। यह शोध, जो अभी तक किसी भी मेडिकल जर्नल में प्रकाशित करने के लिए जमा नहीं किया गया है, को यूरोपीय कांग्रेस ऑफ क्लिनिकल माइक्रोबायोलॉजी एंड इंफेक्शियस डिजीज में प्रस्तुत किया जा रहा है।

Show comments

EPFO में बड़ा बदलाव, ₹15000 से बढ़कर ₹25000 हुई वेतन सीमा, कर्मचारियों को कितना फायदा, कितना नुकसान

BGauss C12 MaxR Electric Scooter लॉन्च, 178 Km की रेंज और 75 Kmph की टॉप स्पीड, कीमत ₹1.45 लाख

अरब सागर में भारतीय वॉरशिप से टकराया पाकिस्तानी जहाज, भारत का कड़ा एक्शन

Dominos में चूहे, Subway में वेज-नॉनवेज एक साथ, Pizza Hut और KFC में गड़बड़ी, जांच में दिखा नाम बड़े दर्शन खोटे

UPI पेमेंट सिस्टम में बड़ा बदलाव! जानिए कितना लगेगा MDR और किसे मिलेगी राहत

सभी देखें

दिशा सालियान को न जानता था न कभी मिला, CBI FIR के बाद आदित्य ठाकरे का विरोधियों पर बड़ा हमला

UPI Payment पर नया चार्ज, किन लोगों को देना होगा MDR और किसके लिए रहेगा फ्री? सरकार ने दी पूरी जानकारी

अनंत अंबानी ने पूरा किया वादा, तिरुमला को मिलीं 25 इलेक्ट्रिक बसें; श्रद्धालुओं का सफर होगा आसान

माफिया की तरह खत्म हुआ इंसेफेलाइटिस, गोरखपुर में बोले CM योगी

मुख्यमंत्री योगी की बड़ी सौगात, पंचायत सहायकों के मानदेय में 50 फीसदी की बढ़ोतरी

अगला लेख