Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

देहरादून में कोरोना ने फिर दी दस्तक, कुछ क्षेत्रों में लगा लॉकडाउन

एन. पांडेय
गुरुवार, 25 नवंबर 2021 (20:31 IST)
देहरादून। देहरादून में एक बार फिर कोरोनावायरस (Coronavirus) कोविड-19 ने दस्तक दी है और एफआरआई और तिब्बती कॉलोनी सहस्त्रधारा रोड क्षेत्र में जिला प्रशासन ने लॉकडाउन घोषित कर दिया। जिलाधिकारी ने इसके लिए आदेश भी जारी कर दिए हैं।

जिलाधिकारी देहरादून डॉ. आर. राजेश कुमार ने अवगत कराया है जनपद क्षेत्र अंतर्गत इंदिरा गांधी नेशनल एकेडमी ओल्ड हॉस्टल एफआरआई एवं जी-2 बी-19 तिब्बतन कॉलोनी डिक्लिन सहस्त्रधारा रोड कुल्हाल में कोरोनावायरस संक्रमित व्यक्ति चिन्हित होने के फलस्वरुप क्षेत्रों को कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है।

जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी सदर को उक्त क्षेत्रों में कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग एवं प्रभावी सर्विलांस कराने के निर्देश दिए। उन्होंने मुख्य चिकित्साधिकारी को इन क्षेत्रों में सैंपलिंग कार्य कराते हुए इसकी नियमित मॉनिटरिंग कराने तथा जिला पूर्ति अधिकारी को उक्त क्षेत्रों में आवश्यक वस्तुओं एवं खाद्यान्न की आपूर्ति करने के निर्देश दिए। उन्होंने जनपदवासियों से मास्क का उपयोग तथा बाजारों एवं सार्वजनिक स्थानों पर सामाजिक दूरी का पालन करने का अनुरोध किया।

देहरादून स्थित इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वन अकादमी यानी FRI में मिड टर्म ट्रेनिंग में आए 11 वरिष्ठ आईएफएस अधिकारी कोरोना पॉजीटिव पाए गए हैं। अधिकारियों की कोरोना जांच में रिपोर्ट पॉजीटिव आने के बाद सभी संक्रमितों को FRI परिसर के हॉस्टल में आइसोलेशन में रखा गया है।

FRI अपर निदेशक डॉ. एसके अवस्थी ने जानकारी दी कि 48 IFS अधिकारियों का दल लखनऊ और दिल्ली में ट्रेनिंग के बाद देहरादून पहुंचा है। इस दौरान सभी अधिकारियों के कोविड जांच के सैंपल लिए गए थे जिसमें 8 अधिकारी पॉजीटिव पाए गए। इसके बाद देहरादून में सभी 48 IFS अधिकारियों के सैंपल लेकर कोरोना जांच की गई जिसके बाद तीन और कोरोना पॉजीटिव मिले हैं।

इसी के साथ संक्रमितों की संख्या बढ़कर 11 हो गई है। देहरादून में ही 11 IFS अधिकारियों के अलावा 7 तिब्बती समुदाय के लोग भी कोरोना संक्रमित मिले हैं। इनमें 3 क्लेमेनटाउन क्षेत्र और 4 सहस्रधारा रोड स्थित तिब्बती कॉलोनी में पाए गए हैं।

Show comments

धीरेन्द्र शास्त्री चोर है! बागेश्वर बाबा पर क्यों भड़के भाजपा के पूर्व सांसद विनय कटियार?

60 दिनों में खाते में आएगा पैसा, EV खरीदने वालों के लिए बड़ी राहत, दिल्ली के परिवहन मंत्री ने बताई योजना

E20 पेट्रोल और एथेनॉल मिश्रण पर फिर छिड़ी बहस, मनीष कश्यप का वीडियो क्यों हो रहा है वायरल

RailOne App का बड़ा कमाल, AI बताएगा वेटिंग टिकट कन्फर्म होगी या नहीं

2026 के 7 बेस्ट इलेक्ट्रिक स्कूटर, लंबी रेंज, दमदार फीचर्स और शानदार परफॉर्मेंस, खरीदने से पहले देखें पूरी List

सभी देखें

किसानों की डिजिटल पहचान की ओर तेजी से बढ़ रहा यूपी, लक्ष्य का 82.69 फीसदी कार्य हुआ पूरा

ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले PM मोदी को मिली धमकी, आरोपी के IP एड्रेस की हुई पहचान, जांच में जुटीं सुरक्षा एजेंसियां

योगी सरकार का बड़ा अभियान, विद्यालयों में होगा सर्वांगीण विकास कार्यक्रम, डिजिटल शिक्षा पर रहेगा जोर

जम्मू कश्मीर में 'किताब जेहाद' के आरोप में 8 सस्पेंड, सरकारी स्कूलों की लाइब्रेरी से हटाई विवादित किताब, लेखक व प्रकाशक हुए ब्लैकलिस्ट

कहां गई 5 करोड़ की 'सोने की रामचरितमानस'? 'महाग्रंथ' गायब होने पर अयोध्या में बवाल, केजरीवाल ने कहा- महापाप

अगला लेख