shradh paksha
✕

इंदौर में कोरोना संक्रमितों की संख्‍या 2500 पहुंची, कुवैत से लौटे 10 यात्री निकले पॉजिटिव

Updated: सोमवार, 18 मई 2020 (11:33 IST)
इंदौर (मध्यप्रदेश)। देश में कोरोना वायरस से सबसे ज्यादा प्रभावित जिलों में शामिल इंदौर में पिछले 24 घंटे के दौरान 95 नए मरीज मिले हैं। इसके साथ ही, जिले में महामारी की जद में आए लोगों की तादाद 2,470 से बढ़कर 2,565 पर पहुंच गई है।
 
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) प्रवीण जड़िया ने सोमवार को यह जानकारी दी। उन्होंने यह भी बताया कि कोविड-19 संक्रमित पाए गए 71 वर्षीय पुरुष की यहां एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान शनिवार को मौत हो गई। इसके बाद जिले में इस महामारी की चपेट में आकर दम तोड़ने वाले मरीजों की तादाद बढ़कर 101 पर पहुंच गई है। 
 
प्रदेश सरकार के एक अन्य अधिकारी ने बताया कि अस्पतालों में इलाज के बाद जिले के 1,174 मरीज इस महामारी से उबर चुके हैं। इंदौर जिले में कोरोना वायरस के प्रकोप की शुरुआत 24 मार्च से हुई, जब पहले चार मरीजों में इस महामारी की पुष्टि हुई थी। प्रशासन ने इंदौर की शहरी सीमा में 25 मार्च से कर्फ्यू लगा रखा है, जबकि जिले के अन्य स्थानों पर सख्त लॉकडाउन लागू है।
 
कुवैत से लौटे 10 मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव : 13 मई की रात दो विशेष विमान से कुवैत में फंसे 240 भारतीयों को इंदौर लाया गया था। इसमें 10 की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। कोरोना की पुष्टि होने के बाद इंदौर एयरपोर्ट के कर्मचारियों, सीआईएसएफ के अधिकारियों और जवानों, कस्टम तथा इमिग्रेशन विभाग के स्टाफ में दहशत का माहौल है। एयरपोर्ट को सैनेटाइज कराया जा रहा है। एयरपोर्ट डायरेक्टर के मुताबिक एयरपोर्ट का स्टाफ कुवैत से आए यात्रियों से दूर था लेकिन सीआईएसएफ के एक अधिकारी पास से उनकी जांच कर रहे थे इसलिए उन्हें आइसोलेट किया गया है।

Show comments

बेंगलुरु में बड़ा हादसा टला, रनवे से टकराया IndiGo का विमान, हादसे के बाद रोकी प्लेन की उड़ान

प्रस्‍ताव ठुकराने पर भड़का ईरान, अमेरिका को फिर दी धमकी, चेतावनी पर क्‍या बोले डोनाल्‍ड ट्रंप?

दिल्ली के तिलक नगर में मचा बवाल, मंत्री प्रवेश वर्मा ने युवक को जड़ा थप्पड़, मामले पर क्‍या बोले अरविंद केजरीवाल?

Mann Ki Baat : जनगणना से सामने आएगा देश की आबादी का नया आंकड़ा, 32 करोड़ से ज्यादा परिवारों का डेटा दर्ज, PM मोदी ने बताया कितना बड़ा काम हुआ पूरा

पाकिस्‍तान को भारत की दो टुक, एस. जयशंकर का UNGA में आतंकवाद पर बड़ा अटैक, दूसरे देश क्‍यों भुगत रहे सजा?

सभी देखें

Gold Price Crash : सोने में 4000 से ज्यादा की गिरावट, चांदी भी हुई सस्ती, जानिए क्यों गिर रहे हैं भाव, क्या खरीदने का सही समय

क्रिकेट से सॉफ्ट टेनिस की ओर, इत्तेफाक ने कैसे बदला देवास के जय मीणा का सफर

Ather Konarc : इस Electric Scooter पर मिल रहा बड़ा फायदा, जानें किस वेरिएंट पर कितनी सब्सिडी

उज्जैन में छत्री चौक स्थित शाही मस्जिद का हिस्सा समुदाय द्वारा स्वत: हटाया जा रहा है-कलेक्टर रोशन सिंह

CEC Gyanesh Kumar Row : ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, पटना में वाटर कैनन का इस्तेमाल, SIR को लेकर उठाए सवाल

अगला लेख