dharma sangrah

31 माह बाद कोरोना के सबसे कम नए मामले, 8 हजार से कम एक्टिव मरीज

Updated: मंगलवार, 15 नवंबर 2022 (11:28 IST)
नई दिल्ली। भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 474 नए मामले सामने आने के बाद देश में अभी तक संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 4 करोड़ 46 लाख 67 हजार 398 हो गई। 6 अप्रैल 2020 के बाद सामने आए ये सबसे कम दैनिक मामले हैं, तब 354 दैनिक मामले सामने आए थे।
 
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से मंगलवार सुबह 8 बजे जारी आंकड़ों के अनुसार, गुजरात में संक्रमण से एक व्यक्ति की मौत होने से देश में संक्रमण से मौत के मामले बढ़कर 5,30,533 हो गए। भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के एक्टिव मरीजों की संख्या घटकर 7,918 रह गई है, जो कुल मामलों का 0.02 प्रतिशत है।
 
मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर बढ़कर 98.79 प्रतिशत हो गई है। देश में अभी तक कुल 4,41,27,724 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं, जबकि कोविड-19 से मृत्यु दर 1.19 प्रतिशत है।
 
मंत्रालय की वेबसाइट पर मौजूद जानकारी के अनुसार, राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक कोविड-19 रोधी टीकों की 219.81 करोड़ खुराक दी जा चुकी हैं।
 
गौरतलब है कि भारत में सात अगस्त 2020 को कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त 2020 को 30 लाख और पांच सितंबर 2020 को 40 लाख से अधिक हो गई थी। संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर 2020 को 50 लाख, 28 सितंबर 2020 को 60 लाख, 11 अक्टूबर 2020 को 70 लाख, 29 अक्टूबर 2020 को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे।
 
देश में 19 दिसंबर 2020 को ये मामले एक करोड़ से अधिक हो गए थे। पिछले साल चार मई को संक्रमितों की संख्या दो करोड़ और 23 जून 2021 को तीन करोड़ के पार पहुंच गई थी। इस साल 25 जनवरी को संक्रमण के कुल मामले चार करोड़ के पार हो गए थे।

Show comments

बहन से राखी बंधाकर गया था दिल्‍ली, वापस नहीं लौटा देवास का अर्पित, लापरवाही ने ले ली 18 साल के बेटे की जान

Electric Scooter : Simple Wave का Review, दमदार परफॉर्मेंस के साथ 243 KM तक रेंज, खूबियां और कीमत भी जानना जरूरी

ChatGPT Users के लिए बड़ी खबर, Plus सब्सक्राइबर्स के लिए GPT-6 Astra का रोलआउट शुरू, जानिए कैसे मिलेगा एक्सेस

LPG Cylinder Booking Rule Changed : अब गांव-शहर में 25 दिन बाद बुक होगा घरेलू गैस सिलेंडर, सरकार ने दी बड़ी राहत

कौन है हरिराम बंसल जिसे दिल्ली बिल्डिंग हादसे में पुलिस ने किया गिरफ्तार?

सभी देखें

Apple Event 2026 : iPhone 18 से Foldable iPhone Ultra तक, जानिए 'Surprise and Shine' इवेंट में क्या-क्या होगा

2026 Maruti Baleno Facelift , ₹6.10 लाख से शुरू कीमत, नया इंजन और Level-2 ADAS जैसे धांसू सेफ्टी फीचर्स

दुर्गा पूजा में नॉन-वेज पर बागेश्वर बाबा की अपील से बवाल, बंगाल BJP बोली- बंगाली मछली कैसे छोड़ सकते हैं?

भोपाल में दूसरे दिन भी सड़क पर एमबीबीएस इंटर्न, सरकारी अस्पतालों में OPD प्रभावित, वॉटर कैनन के दोषियों पर कार्रवाई की मांग

सीएम डॉ. मोहन यादव ने की शराफ ग्रुप के प्रेसिडेंट के साथ मीटिंग, एमपी के शिपिंग-लॉजिस्टिक्स में मिल सकता है सपोर्ट

अगला लेख