ramcharitmanas

भारत में 1 दिन 3 मौतें, पटना में 38 साल के मरीज की मौत

Updated: रविवार, 22 मार्च 2020 (16:34 IST)
देश में कोरोना वायरस के संक्रमण के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को देश के लोगों से जनता कर्फ्यू की अपील की थी। इसका असर देश में दिखाई दे रहा है। भारत में एक दिन में 3 मौत हो गई। भारत में संक्रमित लोगों की संख्या 350 पहुंच गई है।

पटना में 38 वर्षीय व्यक्ति, सूरत में 67 वर्षीय और मुंबई में 63 साल के व्यक्ति की मौत हो गई। देश में अब तक कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या 7 हो गई है।
 
मुंबई में शनिवार रात 63 साल के एक मरीज की मौत हो गई। खबरों के मुताबिक मरीज को  डायबिटीज, हाईब्लड प्रेशर और दिल की बीमारी थी।
 
शनिवार रात ही पटना में 38 साल के सैफ अली की मौत हो गई। मुंगेर का रहने वाला सैफ हाल ही में कतर से लौटा था।
 
खबरों के अनुसार सैफ 20 मार्च को एम्स में भर्ती हुआ था। सैफ डायबिटीज का मरीज था, उसकी किडनी भी खराब थी। 60 साल से कम उम्र में मौत का यह पहला मामला है। रविवार को गुजरात के सूरत में 67 साल के बुजुर्ग की मौत हो गई।
 
खबरों के मुताबिक बुजुर्ग अस्थमा के मरीज थे और दोनों किडनी फेल हो गई थीं। बुजुर्ग 4 दिन से अस्पताल में भर्ती थे।

Show comments

iPhone 18 Pro Max लॉन्च से पहले सस्ता हुआ iPhone 17 Pro Max, मिल रहा है धमाकेदार डिस्काउंट

निशु आजाद मामला : स्वतंत्र भारद्वाज को बुलंद शहर से हिरासत में लिया, CJP ने दिया था 72 घंटे का अल्टीमेटम, क्या है पूरा मामला

Kia Sorento : भारत में लॉन्च हुई नई प्रीमियम SUV, कीमत ₹27.99 लाख से शुरू; हाइब्रिड और डीजल इंजन के साथ मिलेगी AWD की सुविधा

BLA : बलूचिस्‍तान बना पाकिस्‍तानी सेना का कब्रिस्‍तान, बीएलए ने मचाई तबाही, मुनीर के 25 सैनिकों को किया ढेर

विजय के 'पीएम दांव' पर सियासत गर्माई : DMK और कांग्रेस का तंज, क्या 2029 में विजय बनेंगे प्रधानमंत्री?

सभी देखें

सागर नकली शराब मामला: सीएम डॉ. मोहन यादव ने दिए थे सख्त निर्देश, 3 अधिकारी निलंबित, 1 मुख्यालय अटैच

दिल्ली के सत्य निकेतन में इमारत ढही, मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

UN के World Map Proposal पर भारत का बड़ा दांव, तिलमिला उठेगा पाकिस्तान

लखनऊ में खिलाड़ियों की चोट का होगा हाईटेक इलाज, 7.17 करोड़ से बन रहा स्पोर्ट्स साइंस एंड इंजरी मैनेजमेंट सेंटर

सागर में जहरीली शराब से मौतों के मामले सीएम डॉ. मोहन यादव सख्त, किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा

अगला लेख