सम्बंधित जानकारी
- कोरोना से जंग में पुलिस अधिकारी की मौत, सीएम शिवराज ने दी श्रद्धांजलि
- बड़ी खबर, इंदौर में टीआई देवेन्द्र चंद्रवंशी का निधन, कोरोना से संक्रमित थे
- Corona को हराया, अस्पताल से घर लौटने को तैयार 30 कोरोना योद्धा
- ‘Corona Warrior’ ने माता-पिता से झूठ बोला, 1500 किलोमीटर की यात्रा करके प्रयोगशाला में लौटे
- Corona से जंग में महिला पुलिस अधिकारी ने पेश की मिसाल, स्थगित की शादी
कोरोना योद्धा देवेंद्र कुमार चंद्रवंशी को अंतिम विदाई
इंदौर। कोरोना वायरस से संक्रमित टीआई देवेंद्र कुमार चंद्रवंशी को रविवार को इंदौर के रामबाग मुक्तिधाम पर साथी पुलिसकर्मियों ने अंतिम विदाई दी।
कोरोना वायरस से पीड़ित जूनी इंदौर के टीआई देवेंद्र कुमार की दो बार नेगेटिव रिपोर्ट आ गई थी, आज उन्हें डिस्चार्ज किया जाना था लेकिन देर रात अचानक तबियत बिगड़ने के बाद उनकी मौत हो गई। रामबाग पर बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी अपने साथी को अंतिम विदाई देने पहुंचे। इस दौरान सभी ने सोशल डिस्टेंसिंग का भी पूरा ध्यान रखा।
इंदौर रेंज के डीआईजी हरिनारायण चारी मिश्र ने देवेंद्र कुमार की मौत पर शोक संवेदना व्यक्त करते हुवे उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है। इस दौरान डीआईजी ने कहा कि देवेंद्र कुमार की मौत से पुलिस विभाग में अपुरणीय क्षति हुई है।
वहीं देवेंद्र कुमार की मौत पर आईजी विवेक शर्मा ने भी उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि मैं आश्वस्त करना चाहता हूं कि पुलिस विभाग का हर एक सिपाही और पुलिस महकमा उनके परिवार को उनकी कमी महसूस नहीं होने देगा।