sundarkand

बड़ी खबर, तबाही मचाने वाले Corona virus के वुहान प्रयोगशाला में तैयार होने का प्रामाणिक दावा

Updated: सोमवार, 14 सितम्बर 2020 (19:44 IST)
नई दिल्ली। एक चीनी वैज्ञानिक ने कहा है कि विश्व में तबाही मचाने वाला कोरोना विषाणु (Corona virus) चीन की वुहान स्थित प्रयोगशाला (Wuhan laboratory) में बनाया गया था और उनके पास इस बात को साबित करने के सभी प्रमाण हैं।
 
चीन छोड़कर बाहर रह रही विषाणु विज्ञानी डॉ. ली-मेंग यान इस तरह का खुलासा करने वाली दूसरी वैज्ञानिक है कि कोरोना विषाणु को वुहान की प्रयोगशाला में वैज्ञानिकों ने ही बनाया था। 
 
उन्होंने कहा कि उनके पास इस बात को साबित करने के प्रमाण हैं कि यह विषाणु मानव निर्मित हैं। उनसे पहले फ्रांस की नोबेल पुरस्कार विजेता वैज्ञानिक ल्यूक मोंटाग्नियर ने भी अप्रैल में दावा किया था कि कोरोना विषाणु को चीनी वैज्ञानिकों ने वुहान की प्रयोगशाला में बनाया था।
 
डॉ. यान ने बताया कि चीन को इस विषाणु के प्रसार की पूरी जानकारी थी और उसने बहुत देर बाद सार्वजनिक रूप से कोरोना संक्रमण को स्वीकारा था। उन्होंने बताया कि उनके पास इस तरह के पूरे प्रमाण हैं कि यह विषाणु कृत्रिम तरीके से वुहान की एक प्रयोगशाला में ही बनाया गया था और यह किसी फूड मार्केट से नहीं आया है।

इस विषाणु का जीनोम अनुक्रम मानव फिंगरप्रिंट जैसा ही है और इस बात के सभी प्रमाण उनके पास हैं तथा वह लोगों को इस बात के लिए जागरुक करेंगी कि विषाणु चीन की एक प्रयोगशाला में ही बना था।
 
उन्होंने कहा, मेरे देश छोड़ने से पहले ही चीनी अधिकारियों ने मेरे बारे में गलत बयानबाजी करनी शुरू कर दी थी और मुझसे जुड़ी सभी तरह की जानकारियों को डिलीट कर दिया था तथा लोगों को मेरे बारे में अफवाहें फैलाने को कहा था। गौरतलब है कि वह काफी पहले ही चीन छोड़कर चली गईं थी।
 
पिछले वर्ष दिसंबर में एक चीनी वैज्ञानिक ली वेनीलांग ने चेतावनी दी थी कि एक विषाणु जो फ्लू विषाणु की तरह ही है और लोगों के श्वसन तंत्र को निशाना बनाता है। इसके बाद पुलिस ने उन्हें इस तरह के बयान नहीं देने की चेतावनी दी थी और बाद में वुहान में मरीजों का इलाज करते समय डॉ. ली इस विषाणु के संक्रमण का शिकार हो गए थे और उनकी मौत हो गई थी।

Show comments

अमेठी हार को स्मृति ईरानी ने किया याद, टीवी पर वापसी का किया खुलासा, जानें किसे फोन कर कहा था- मैं बेरोजगार हूं...

योगी सरकार ट्रामा एंड इमरजेंसी नेटवर्क से हर साल बचाएगी 12 हजार लोगों की जान

Strait of Hormuz बना नया फ्लैशपॉइंट, IRGC का दावा- US एयरक्राफ्ट कैरियर और डिस्ट्रॉयर पर दागीं बैलिस्टिक मिसाइलें

बदल जाएगा दुनिया का नक्शा! UN प्रस्ताव पर अकेला पड़ा अमेरिका, पूरी दुनिया एक तरफ

क्‍या जेल जाएंगे सुभाष चंद्रा, CBI ने कसा शिकंजा, FIR दर्ज हुई, क्‍या है 1 हजार करोड़ रुपए का LIC कनेक्‍शन?

सभी देखें

हिमाचल में चंद्रताल और गेपांग गथ समेत 9 झीलें बनीं 'वॉटर बम' जरा सी हलचल से तबाह हो सकते हैं 15 पुल और शहर

दुबई में एआईएम कांग्रेस-2026 के मंच से मुख्यमंत्री डॉ. यादव का वैश्विक निवेशकों को मध्यप्रदेश आने का आमंत्रण

Electric Scooter : Simple Wave का Review, दमदार परफॉर्मेंस के साथ 243 KM तक रेंज, खूबियां और कीमत भी जानना जरूरी

ChatGPT Users के लिए बड़ी खबर, Plus सब्सक्राइबर्स के लिए GPT-6 Astra का रोलआउट शुरू, जानिए कैसे मिलेगा एक्सेस

LPG Cylinder Booking Rule Changed : अब गांव-शहर में 25 दिन बाद बुक होगा घरेलू गैस सिलेंडर, सरकार ने दी बड़ी राहत

अगला लेख