Hanuman Chalisa
✕

Corona का भय, आइसोलेशन के नाम पर VIP ट्रीटमेंट की मांग सबसे बड़ी बीमारी

Updated: रविवार, 22 मार्च 2020 (23:44 IST)
दुनिया के देशों के साथ भारत भी कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई लड़ रहा है। कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए तमाम प्रयास किए जा रहे हैं, वहीं कुछ ऐसी खबरें आ रही हैं जो निराश करने वाली हैं। कोरोना संदिग्धों को रखने के लिए अस्पतालों में आइसोलेशन वार्ड बनाए गए हैं। 
 
इन वार्डों में भर्ती मरीज वीआईपी सुविधाओं के लिए दबाव बना रहे हैं। ऐसी ही खबर बॉलीवुड गायिका कनिका कपूर को लेकर आई। वे एक मरीज की बजाय सेलिब्रिटी की तरह व्यवहार कर रही हैं। उन्हें बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं दी जा रही हैं, लेकिन वे अस्पताल स्टाफ पर दबाव बना रही हैं।
 
ऐसे और भी कई मामले सामने आए जहां विदेशों से लौटे लोगों ने क्वारंटाइन के नाम सुरक्षा और स्वास्थ्यकर्मियों से दुर्व्यवहार तक किया। कई लोगों ने तो नाजायज मांगें तक कीं।
 
ऐसे संवेदनशील समय में वीआईपी ट्रीटमेंट की अपेक्षा या मांग करना अपने आपमें एक बीमारी को दर्शाता है। कोरोना वायरस किसी आम या खास को देखकर अपनी गिरफ्त में नहीं ले रहा है।
उल्लेखनीय है कि भारत में संक्रमण के बढ़ते केस को देखते हुए पर्याप्त आइसोलेशन सेंटर नहीं बनाए गए हैं।  वर्तमान परिस्थितियों में यह माना जा सकता है कि अस्पतालों या स्वास्थ्य सुविधाओं में कमी हो सकती है, लेकिन देश के हर नागरिक को अपने कर्तव्य और जिम्मेदारी को समझने की आवश्यकता है।
 
आइसोलेशन वार्ड में भर्ती हर मरीज में स्वस्थ होने का जज्बा होना चाहिए न कि वीआईपी सुविधाओं की चाहत। चाहे फिर वह देश का आम नागरिक या कोई सेलिब्रिटी।

Show comments

UGC पर सवर्ण नाराज, ओबीसी असहज… UP में भाजपा किसका भरोसा बचाए?

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

Sheikh Hasina : भारत में रह रहीं शेख हसीना दिसंबर में लौटना चाहती हैं बांग्लादेश, पासपोर्ट और प्रत्यर्पण पर नया विवाद

नन्हे हाथी 'राजा' को बचाने के लिए अनंत अंबानी की पहल, असम से जामनगर भेजा विशेष विमान

कूनो में फिर गूंजी किलकारी, बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म

सभी देखें

पहलगाम आतंकी हमले में इस्तेमाल GoPro कैमरे पर चीन ने नहीं दिया जवाब, NIA को मिले फॉरेंसिक सबूत

मणिपुर में जहरीली शराब का कहर, 10 लोगों की मौत, 100 से ज्यादा अस्पताल में भर्ती, CM ने मरीजों से की मुलाकात

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

UP में औद्योगिक विकास को मिलेगी नई रफ्तार, निवेशकों के लिए बनाई ये प्राथमिकताएं

UP में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ा अपडेट, 26 जनवरी तक मिलेंगे नियुक्ति पत्र; जानें कितनी भर्तियां पूरी और आगे क्या है योजना

अगला लेख