sundarkand
✕

भारत में कोरोना वायरस के एक दिन में सबसे ज्यादा 179 मामले सामने आए, संक्रमितों की संख्या 900 के पार

Written By भाषा
Updated: शनिवार, 4 अप्रैल 2020 (11:31 IST)
नई दिल्ली। भारत में शनिवार को कोरोना वायरस के एक दिन में अब तक के सबसे ज्यादा 179 नए मामले सामने आए। इसके बाद घातक विषाणु से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 918 हो गई, वहीं मृतकों की संख्या 19 है।
 
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक इस विषाणु से अब तक महाराष्ट्र में 5, गुजरात में 3, कर्नाटक और मध्यप्रदेश में 2-2 और तमिलनाडु, बिहार, पंजाब, दिल्ली, पश्चिम बंगाल, जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में 1-1 शख्स की मौत हुई है।
 
देश में कोविड-19 के एक्टिव मामलों की संख्या 819 है, जिसमें शुक्रवार से 179 का इजाफा हुआ है। शुक्रवार को संक्रमितों की संख्या 640 थी। आंकड़ों के मुताबिक देश में कुल 918 मामले हैं, जिनमें 47 विदेशी नागरिक शामिल हैं।
 
इस बीमारी से 79 लोग ठीक हो गए हैं या उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है और एक मरीज को दूसरी जगह भेजा गया है।
 
मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, देश में अब तब महाराष्ट्र में कोविड-19 के सबसे ज्यादा मामले सामने आए हैं, जहां संक्रमितों की तादाद 180 पहुंच गई है, (जिसमें तीन विदेशी शामिल हैं)। इसके बाद दूसरे नंबर पर केरल है। इस राज्य में 8 विदेशियों समेत 176 लोगों को इस विषाणु ने संक्रमित किया है।
 
तेलंगाना में 10 विदेशी नागरिकों समेत 56 लोग कोविड-19 से संक्रमित हैं, वहीं कर्नाटक में संक्रमितों की तादाद 55 है। राजस्थान में 54 लोग कोरोना वायरस से बीमार हैं, जिनमें दो विदेशी हैं।
 
उत्तरप्रदेश में 55 मामलें रिपोर्ट हुए हैं जिसमें एक विदेशी है, जबकि गुजरात में एक विदेशी समेत 45 लोग संक्रमित हैं।
 
तमिलनाडु में 6 विदेशी नागरिकों समेत 40 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। दिल्ली में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 39 हो गई है, जिसमें एक विदेशी भी शामिल है।
 
पंजाब में कोविड-19 के 38 मामले हैं, जबकि हरियाणा में कोरोना वायरस के 33 मामले सामने आए हैं जिनमें 14 विदेशी शामिल हैं।
 
मध्यप्रदेश में इस संक्रमण के 30 मामले, जम्मू-कश्मीर में 20, पश्चिम बंगाल में 15, आंध्र प्रदेश में 14 और लद्दाख में 13 मामले सामने आए हैं।
 
बिहार में कोरोना वायरस ने 9, चंडीगढ़ में 8 और छत्तीसगढ़ में 6 लोगों को अपनी चपेट में लिया है। उत्तराखंड में एक विदेशी समेत 5 लोगों को कोरोना वायरस हुआ है। हिमाचल प्रदेश और ओडिशा में तीन-तीन मामले रिपोर्ट हुए हैं।
 
अंडामान निकोबार द्वीप समूह से 6 मामले रिपोर्ट हुए हैं। गोवा में कोविड-19 ने 3 लोगों को संक्रमित किया है। पुडुचेरी, मिजोरम और मणिपुर में एक-एक मामला रिपोर्ट हुआ है। (भाषा)
लेखक के बारे में
भाषा
भाषा हिन्दी समाचार एजेंसी है, जो कि वेबदुनिया को अनुबंध के तहत देश-विदेश की खबरें उपलब्ध करवाती है।.... और पढ़ें

Show comments

दृश्यम द कन्क्लूजन रिव्यू: अजय देवगन की खामोशी के सामने पुलिस और कानून का चक्रव्यूह

Jantar Mantar Protest : जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के बीच इंटरनेट सेवा बंद, 1.5 किमी दायरे में इंटरनेट पर रोक; AAP नेताओं समेत कई हिरासत में

Smit Machchhar : मैं हनुमान चालीसा पढ़ रहा था, PM मोदी से बोले कैप्टन स्मित मच्छार, बताया कैसे बचाई सैकड़ों लोगों की जान

Flydubai विमान हमले को लेकर डोनाल्ड ट्रंप का खुलासा, ईरान को क्यों दी चेतावनी

गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, AC बस और ट्रेलर की टक्कर में 4 की मौत, 4 गंभीर घायल

सभी देखें

मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी का बड़ा ऐलान, बताया बंगाल में कब लागू होगा UCC

CM धामी ने किया 'उत्तराखंड आदि रंगोत्सव' का शुभारंभ', खटीमा में हुआ रोड शो, निकली भव्य शोभायात्रा

'खाकी से ही खुद को असुरक्षित महसूस कर रही महिलाएं': जंतर-मंतर विवाद पर प्रियंका गांधी ने केंद्र सरकार को घेरा

Rajya Sabha Election: बीजेपी ने चली बड़ी सियासी चाल, बंगाल और उत्तराखंड के लिए इन चेहरों पर लगाया दांव

युवाओं की आकांक्षाओं को अवसरों से जोड़ने का मंच बनेगा सीएम यूथ कॉन्क्लेव–2026

अगला लेख