sundarkand
✕

देश के 27 राज्यों में पहुंचा Corona, सामने आए 600 से ज्यादा संक्रमण के मामले

Updated: गुरुवार, 26 मार्च 2020 (19:18 IST)
कोरोना वायरस के खिलाफ जंग को लेकर देशभर में 21 दिनों का लॉकडाउन है। कोरोना वायरस संक्रमण के मामले देश में तेजी से पैर पसार रहा है। कोरोना का संक्रमण 27 राज्यों तक पहुंच चुका है। खबरों के अनुसार देशभर में संक्रमितों का आंकड़ा 600 को पार कर गया है। गुरुवार के दिन देश में 5 लोगों की मौत हो गई।
 
श्रीनगर में कोरोना वायरस के दो बच्चे कोरोना वायरस के पॉजिटिव पाए गए हैं, जिसमें 8 माह और 7 साल का बच्चा है। दोनों की ट्रेवल हिस्ट्री विदेश की रही है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार करीब 17 राज्यों में कोरोना वायरस के अस्पतालों में काम शुरू हो गया है। 
 
कर्नाटक में 70 वर्षीय महिला की मौत : कर्नाटक में कोरोना वायरस से 70 वर्षीय एक महिला की मौत हो गई। राज्य में इस वायरस से मौत का यह दूसरा मामला है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक इस वायरस से मौत का यह मामला राज्य में पुष्ट हुए 4 नए मामलों में शामिल था। आज तक कोरोना वायरस के पुष्ट मामलों की संख्या 55 है। इन मामलों में से 2 लोगों की मौत हो गई और 3 लोगों को छुट्टी दे दी गई।
 
जम्मू-कश्मीर में पहली मौत, 48 लोग क्वरंटाइन : जम्मू-कश्मीर में कोरोना वायरस से पहले मरीज की मौत हुई है। तबीयत बिगड़ने पर 22 मार्च को उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस समय कोरोना वायरस के 10 पॉजिटीव मामले हैं।
 
कश्मीर के हैदरपोरा में कोरोना वायरस से मरने वाले इस 65 वर्षीय व्यक्ति से जुड़े 48 अन्य लोगों को एहतियात के तौर पर क्वरंटाइन कर दिया गया है। मृतक के मकान के आसपास के करीब 500 मीटर इलाके को भी सैनिटाइज किया गया।
 
मुंबई में अब 4 लोगों की मौत : मुंबई में कोरोना वायरस से संक्रमित 65 साल की महिला की मौत हो गई है। स्वास्थ्य विभाग ने कहा कि महिला कोरोना वायरस के टेस्ट में पॉजिटिव पाई गई थी, लेकिन मौत के सही कारण का पता नहीं चल पाया है। राज्य में इस वैश्विक महामारी से मरने वालों की संख्या बढ़कर 4 हो गई है।
 
गुजरात में अब तक 3 लोगों की मौत : गुजरात में कोरोना संक्रमितों की संख्‍या बढ़ती जा रही है। भावनगर में एक और शख्स की इस जानलेवा बीमारी से मौत हुई है। खबरों के अनुसार भावनगर में 70 साल के एक बुजुर्ग ने इलाज के दौरान दम तोड़ा। इसके बाद इस बीमारी से राज्य में मरने वालों की संख्या 3 हो गई है। इससे पहले सूरत और अहमदाबाद में एक-एक शख्स की मौत हो चुकी है।
 
राजस्थान में पहली मौत : राजस्थान में कोरोना संक्रमण से मौत का पहला मामला आया है। गुरुवार को भीलवाड़ा में एक संक्रमित 73 साल के बुजुर्ग की मौत हो गई। उसे कई अन्य गंभीर बीमारियां भी थीं। बुजुर्ग डायलिसिस पर था। खबरों के अनुसार बुजुर्ग को बीपी, किडनी और सांस लेने में काफी परेशानी थी। हालांकि बताया जा रहा है कि बुजुर्ग की किडनी खराब थी। बुजुर्ग एक निजी अस्पताल में भर्ती था। 25 मार्च को उसकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी।

Show comments

Tata Punch EV और Nexon EV को कड़ी टक्कर देगी Hyundai की सस्ती EV कार, जानिए कितनी मिलेगी रेंज

PM Kisan 24th Installment : किसानों के खाते में आ गए ₹2,000, पीएम मोदी ने जारी की 19 हजार करोड़ रुपये की किस्त, ऐसे चेक करें अपना स्टेटस

Samsung W27 : धमाका करने आया सैमसंग का सस्ता स्मार्टफोन, कंपनियों के छूटे पसीने

IDBI Bank Privatization : निर्मला सीतारमण का राहुल गांधी पर पलटवार, कांग्रेस राज के बैंक घोटालों की खोली पोल

क्यों गिर रहे सोने-चांदी के भाव? रिकॉर्ड हाई से गोल्ड 51000 सस्ता, सिल्वर 2.33 लाख से अधिक टूटी, क्या खरीदारी का यही है सही मौका या करें इंतजार?

सभी देखें

आंध्रप्रदेश में 10वीं की छात्रा पर आरी से हमला, दायां हाथ कटा, चेहरे, गर्दन, कान पर गंभीर चोटें, दरिंदगी देख दहला सबका दिल

कौन हैं सीएम उमर अब्‍दुल्‍ला की दूसरी बीवी निधि राजदान, कितनी पढ़ी लिखी हैं और पहले किससे हुई थी शादी?

PM नरेंद्र मोदी ने ली एकता परेड की सलामी, देश की सुरक्षा के लिए सजग रहने की दिलाई शपथ

इजरायल में नेतन्याहू या आइसेनकोट, 10 नवंबर को होगा फैसला, आखिर किसकी होगी ताजपोशी?

अगला लेख