sawan somwar

Corona की वजह से क्या रद्द हो सकता है IPL, 14 मार्च को होगा फैसला

Updated: गुरुवार, 12 मार्च 2020 (08:17 IST)
मुंबई। दुनियाभर में फैले खतरनाक कोरोना वायरस की वजह से IPL पर भी खतरा मंडरा रहा है। इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में क्रिकेट की दुनिया के लगभग सभी धुरंधर खिलाड़ी खेलते हैं। कयास लगाए जा रहे हैं कि IPL को रद्द ‍भी किया जा सकता है। इस संबंध में 14 मार्च को अहम बैठक भी बुलाई गई है। 
 
BCCI ने कोरोना वायरस की स्थिति और IPL 2020 पर विचार करने के लिए 14 मार्च को IPL गवर्निंग कॉन्सिल की बैठक बुलाई है। इस बैठक में IPL 2020 को रद्द या स्थगित करने संबंधी फैसला भी किया जा सकता है। 
 
दुनिया की सबसे लोकप्रिय इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें संस्करण के लिए महाराष्ट्र सरकार की कैबिनेट ने बड़ा फैसला लिया है। इस फैसले में मुंबई में आईपीएल के मैच तो होंगे, लेकिन बिना दर्शकों के। यही नहीं, इन मैचों के लिए बीसीसीआई टिकट भी नहीं बेचेगा।
 
चूंकि बीसीसीआई को अन्य स्त्रोतों (टेलीविजन पर लाइव टेलीकास्ट, वेबसाइट और विज्ञापन) के जरिए आय होती है, लिहाजा इसके लिए वह मुंबई में होने वाले मैचों के टिकट नहीं बेचे। बीसीसीआई को मुंबई में मैचों के आयोजन की तभी अनुमति मिलेगी, जब वह टिकट नहीं बेचेगा।
 
उल्लेखनीय है कि कई ऐसे राज्यों में मैच होना है जहां कोरोना वायरस संक्रमित व्यक्ति पाए गए हैं। कोरोना से बचने के लिए लोगों को भीड़ से बचने की सलाह दी जा रही है। 

Show comments

Avadh Ojha : 30-40 करोड़ लोगों को निपटा दूंगा, भगवान मुझे कभी सत्ता में मत लाना, अब सत्ता की कुर्सी से क्यों डर रहे हैं अवध ओझा

रेल यात्रियों को क्या फायदा होगा, 7 हाई-डेंसिटी रेल नेटवर्क को फोर-लेन करने की मिली मंजूरी

1.43 लाख का iPhone 14 Pro ऑर्डर किया, बॉक्स में निकला नकली चीनी फोन, अब कंपनी देगी करीब ₹1.7 लाख

ब्रिटेन में क्यों फंसे हैं विजय माल्या? भगोड़े कारोबारी ने किया बड़ा दावा

मजिस्ट्रेट की इतनी हिम्मत..? छात्र को नोटिस भेजने पर भड़के CJI, ग्रेटर नोएडा प्रशासन को लगाई कड़ी फटकार

सभी देखें

सागर जहरीली शराब कांड पर CM मोहन यादव का बड़ा बयान, बोले- दोषियों को ऐसी सजा देंगे कि दोबारा कोई हिम्मत नहीं करेगा

LIVE: फोल्डेबल iPhone Duo की इंट्री, एपल ने लॉन्च किया पहला फोल्डेबल फोन, आईफोन से बिलकुल अलग

iPhone 18 को लेकर बड़ा बदलाव, 2 स्टैंडर्ड iPhone के बीच होगा 18 महीने का गैप, Pro मॉडल में मिल सकते हैं ये धांसू फीचर्स

बुंदेलखंड में जल संकट का समाधान निकाल रहा योगी सरकार का आधुनिक जल प्रबंधन मॉडल

Hormuz Strait में अमेरिकी पनडुब्बी पकड़ने का ईरान का दावा, ट्रंप के सामने बढ़ी चुनौती

अगला लेख