Hanuman Chalisa

केरल में फिर कोरोना ने डराया, 24 घंटों में 292 नए मामले, 3 की मौत

Updated: बुधवार, 20 दिसंबर 2023 (11:42 IST)
Kerala Corona Update : दक्षिण भारत के केरल में कोरोना वायरस का कहर तेजी से बढ़ रहा है। राज्य में बीते 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 292 नए मामले सामने आए तथा 3 लोगों की जान चली गई।
 
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की वेबसाइट के मुताबिक, बुधवार को सुबह 8 बजे तक देश भर में कोविड-19 के कुल 341 मामले सामने आए, जिसमें से 292 मामले केरल से हैं। राज्य में उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 2,041 हो गई है।
 
केरल में गत 24 घंटे के दौरान कोविड-19 से 3 मरीज की मौत हुई। बीते तीन साल में कोरोना वायरस के संक्रमण से राज्य में मरने वालों की कुल संख्या बढ़कर 72,056 हो गई।
 
स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, गत 24 घंटे के दौरान 224 मरीज संक्रमण मुक्त हुए या राज्य से बाहर गए, जिन्हें मिलाकर अबतक कुल 68,37,203 मरीज संक्रमण मुक्त हो चुके हैं।
 
राज्य की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने कहा कि केरल में कोविड-19 मामलों में वृद्धि के बावजूद चिंता की कोई बात नहीं है, क्योंकि राज्य वायरस से निपटने के लिए अच्छी तरह से तैयार है। कोविड संक्रमितों के लिए अस्पतालों में पृथक वार्ड, कमरे, ऑक्सीजन बेड, आईसीयू बेड और वेंटिलेटर की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए निर्देश जारी किए गए हैं।

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख