Hanuman Chalisa
✕

कोरोना वायरस : UP पुलिसकर्मियों को मिलेगा 50 लाख का बीमा

Updated: मंगलवार, 7 अप्रैल 2020 (20:46 IST)
लखनऊ। कोरोना वायरस की महामारी में प्रदेश की जनता को सुरक्षित करने के लिए रात-दिन एक कर रहे पुलिसकर्मियों के लिए अब सरकार जल्द ही बीमा योजना लाने जा रही है। सब कुछ ठीक रहा तो प्रदेश सरकार इसको लेकर लिखित आदेश भी जारी कर सकती है।

आज उत्तरप्रदेश के लखनऊ में कोरोना वायरस के संबंध में अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी एवं प्रमुख सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने मंगलवार को संयुक्त रूप से यहां लोकभवन में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे थे।

इसी दौरान पत्रकारों से बातचीत करते हुए अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी ने बताया कि इस समय महामारी से प्रदेश की जनता की सुरक्षा में लगे पुलिसकर्मियों के प्रति व उनके परिवार के प्रति सरकार की जिम्मेदारी है।

इसे लेकर मुख्यमंत्री द्वारा पुलिसकर्मियों को 50 लाख का बीमा दिए जाने के आदेश दिए गए हैं। इसके लिए लिखित आदेश भी बहुत जल्द जारी कर दिया जाएगा।

उन्होंने मीडियाकर्मियों से अपील की कि आप लोग हॉस्पिटल में कवरेज के लिए अनप्रोटेक्टेड होकर न जाएं। मास्क का सभी लोग इस्तेमाल करें और अगर कोई भी व्यक्ति मास्क का इस्तेमाल नहीं कर रहा है तो उसे रोकने की जिम्मेदारी आपकी भी है।
लेखक के बारे में
अवनीश कुमार
freelancer.... और पढ़ें

Show comments

UGC पर सवर्ण नाराज, ओबीसी असहज… UP में भाजपा किसका भरोसा बचाए?

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

Sheikh Hasina : भारत में रह रहीं शेख हसीना दिसंबर में लौटना चाहती हैं बांग्लादेश, पासपोर्ट और प्रत्यर्पण पर नया विवाद

नन्हे हाथी 'राजा' को बचाने के लिए अनंत अंबानी की पहल, असम से जामनगर भेजा विशेष विमान

कूनो में फिर गूंजी किलकारी, बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म

सभी देखें

स्किल इंडिया से प्रशिक्षित युवा ही 2047 के विकसित भारत का आधार बनेंगे : योगी

योगी सरकार में मेडिकल शिक्षा को उत्कृष्टता के नए मानकों से जोड़ने की तैयारी

Gold Rate: मेरे कहने से सोना नहीं खरीदा तो टूट गए दाम... क्या PM मोदी के बयान के बाद और सस्ता होगा सोना?

पहाड़ों में आतंकियों को रसद पहुंचाने वाले OGW नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा

यूपी में टीजीटी भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 28 नवम्बर हुई

अगला लेख