dharma sangrah
✕

खुश खबर...IIT गुवाहाटी ने कोरोना से लड़ने को तैयार की सस्ती मशीन

Published: मंगलवार, 7 अप्रैल 2020 (20:00 IST)
नई दिल्ली। आईआईटी गुवाहाटी (IIT Guwahati) ने कोरोना महामारी (Corona Virus) से लड़ने के लिए एक ऐसी सस्ती मशीन तैयार की है, जिसके जरिए इलाकों को ‘संक्रमण मुक्त’ किया जा सकेगा। इसके अलावा उसने एक वॉटर प्रूफ व्यक्तिगत सुरक्षात्मक उपकरण (PPE) बनाने  के लिए भी कारगर सामग्री भी तैयार की है।
 
नई दिल्ली। आईआईटी गुवाहाटी ने कोरोना महामारी से लड़ने के लिए एक ऐसी सस्ती मशीन तैयार की है, जिसके जरिए इलाकों को ‘संक्रमण मुक्त’ किया जा सकेगा। इसके अलावा उसने एक वॉटर प्रूफ व्यक्तिगत सुरक्षात्मक उपकरण (PPE) बनाने  के लिए भी कारगर सामग्री भी तैयार की है।
 
संस्थान के निदेशक प्रोफेसर टीजी सीताराम के अनुसार रासायनिक इंजीनिरिंग की टीम ने बेंगलुरु की एक्सेलटेक और गुवाहाटी की अल्टीमेट ऐरोकवा फ़िल्टर प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के साथ मिलकर इन दोनों परियोजनाओं को अंजाम दिया है।
 
यूवीसी लेड टेक्नोलॉजी से किसी समतल सतह को एमएस दो वायरस को 186 जे डोज के साथ 90 प्रतिशत तक संक्रमण मुक्त किया जा सकता है जबकि कोरोना के लिए 36 जे डोज ही चाहिए। यह मशीन 30 सेकंड में 400 जे डोज दवा की फुहार फेंक सकती है। इस मशीन को ऐसा बनाया गया है कि व्यक्ति के शरीर को बचाया जा सके। 
 
गैर समतल सतह के लिए एक विशेष मशीन अभी तैयार की जा रही है। छोटी मशीन से घर और बड़ी मशीन से मेट्रो रेल, अस्पताल, बस आदि को संक्रममण मुक्त किया जा सकेगा। सरकार से मंजूरी मिलते ही लॉकडाउन के दौरान इन मशीनों का उत्पादन शुरू हो जाएगा। आईआईटी गुवाहाटी की सामग्री की मदद से एक पीपीई प्रयोग के तौर पर बनाया गया है। 
 
इस पर एन्टी माइक्रोबियल परत चढ़ाने की संभावना का परीक्षण किया जा रहा है जिससे कोरोना वायरस से लड़ने में यह पीपीई और सुरक्षित हो जाएगा। देश भर में फिलहाल 10 लाख PPE किट की जरूरत है। इन कम्पनियों ने 15000 किट का ट्रायल किया है और 200 किट आईआईटी गुवाहाटी को भेजने के लिए तैयार है। ये कम्पनियां इसके अलावा पूर्वोत्तर के अस्पतालों के लिए 2000 किट भेजने को तैयार हैं। (वार्ता)

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख