Hanuman Chalisa
✕

Rajasthan Corona Update: राजस्थान में कोरोना से मरने वालों की संख्या 1250 के पार

Updated: मंगलवार, 15 सितम्बर 2020 (12:40 IST)
जयपुर। राजस्थान में वैश्विक महामारी कोरोना के आज मंगलवार सुबह करीब 800 नए मामले सामने आने से संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1 लाख 5 हजार के पास पहुंच गई वहीं 7 और मरीजों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा भी बढ़कर 1257 हो गया।
ALSO READ: कोरोना का कहर: सिर्फ एक दिन का होगा विधानसभा का सत्र,कांग्रेस विधायक का निधन,करीब 20 फीसदी मंत्री विधायक संक्रमित
चिकित्सा विभाग के अनुसार सुबह 799 नए मामले सामने आए जिससे प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1 लाख 4 हजार 937 पहुंच गई। नए मामलों में सर्वाधिक 141 मामले जयपुर में सामने आए।
 
इसके अलावा जोधपुर में 93, कोटा 69, अलवर 53, अजमेर 49, हनुमानगढ़ 32, भीलवाड़ा 38, उदयपुर एवं जैसलमेर में 19-19, नागौर 26, बीकानेर 24, भरतपुर 23, पाली 21, सिरोही, बारां एवं गंगानगर में 16-16, झालावाड़, बारां एवं झुंझुनूं में 15-15, बूंदी, धौलपुर एवं जालोर में 11-11, चित्तौड़गढ़ एवं टोंक में 10-10, चूरू एवं डूंगरपुर में 14-14, गंगानगर 10, सिरोही 16, राजसमंद एवं दौसा में 6-6, सवाई माधोपुर 4 एवं प्रतापगढ़ 2 नए मामले सामने आए। इससे जयपुर में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 15 हजार 473 पहुंच गई, जो प्रदेश में सर्वाधिक है।
ALSO READ: Covid-19 : हमारे शरीर में ही मौजूद है कोरोना की दवा, जानिए जरूरी बातें
इसी तरह जोधपुर में 15 हजार 393, अलवर में 9197, अजमेर 5437, बांसवाड़ा 924, बारां 1044, भरतपुर 3963, भीलवाड़ा 2668, बीकानेर 5337, बूंदी 997, चित्तौड़गढ़ 1305, चूरू 1288, दौसा 709, धौलपुर 2557, डूंगरपुर 1333, गंगानगर 968, हनुमानगढ़ 632, जैसलमेर 556, जालौर 1526, झालावाड़ 2156, झुंझुनूं 1291, कोटा 7735, नागौर 2919, पाली 4656, प्रतापगढ़ 624, राजसमंद 1488, सवाई माधोपुर 711, सिरोही 1567, टोंक 850 एवं उदयपुर में कोरोना के मामलों की संख्या 2907 हो गई।
 
राज्य में बीकानेर में 2, जयपुर, अजमेर, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़ एवं पाली में 1-1 मरीज की और मौत हो जाने से मृतकों का आंकड़ा 1257 पहुंच गया। प्रदेश में कोरोना की जांच के लिए अब तक 26 लाख 72 हजार 224 सैंपल लिए गए जिनमें 25 लाख 66 हजार 263 की रिपोर्ट नकारात्मक मिली जबकि 1020 लोगों की रिपोर्ट अभी आनी शेष है। हालांकि राज्य में अब तक 86 हजार 212 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। राज्य में कोरोना के अब 17 हजार 468 मामले सक्रिय हैं। (वार्ता)

Show comments

Tata Punch EV और Nexon EV को कड़ी टक्कर देगी Hyundai की सस्ती EV कार, जानिए कितनी मिलेगी रेंज

PM Kisan 24th Installment : किसानों के खाते में आ गए ₹2,000, पीएम मोदी ने जारी की 19 हजार करोड़ रुपये की किस्त, ऐसे चेक करें अपना स्टेटस

Samsung W27 : धमाका करने आया सैमसंग का सस्ता स्मार्टफोन, कंपनियों के छूटे पसीने

IDBI Bank Privatization : निर्मला सीतारमण का राहुल गांधी पर पलटवार, कांग्रेस राज के बैंक घोटालों की खोली पोल

क्यों गिर रहे सोने-चांदी के भाव? रिकॉर्ड हाई से गोल्ड 51000 सस्ता, सिल्वर 2.33 लाख से अधिक टूटी, क्या खरीदारी का यही है सही मौका या करें इंतजार?

सभी देखें

Census 2027: 25 जनवरी से शुरू होगी देश की आबादी की गिनती, जानिए किन राज्यों में टली प्रक्रिया

मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा: प्रदेश में बस संचालन को नई गति दे रही निजी भागीदारी और आधुनिक तकनीक

रिलायंस ने तोड़ा कमाई का रिकॉर्ड, तिमाही मुनाफा 33.8% उछलकर ₹29,550 करोड़, पहली बार ₹3.62 लाख करोड़ के पार पहुंचा रेवेन्यू

कैलाश विजयवर्गीय के बयान पर कांग्रेस का निशाना, बोले- सवालों से घबराती है भाजपा

UP की 58 हजार ग्राम पंचायतों का बदलेगा विकास मॉडल! योगी सरकार का हाईटेक प्लान, अब तकनीक से बनेगी गांवों की विकास योजना

अगला लेख