dharma sangrah
✕

दुनियाभर में Coronavirus ने 8 लाख लोगों को मौत की नींद सुलाया

Updated: शनिवार, 22 अगस्त 2020 (23:30 IST)
न्यूयॉर्क। विश्व में कोरोनावायरस (Covid-19) से मरने वालों की संख्या शनिवार को 8 लाख हो गई और लगभग 2 करोड़ 30 लाख लोग अब तक इस घातक संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। मृतकों और संक्रमित लोगों का यह वह आंकड़ा है, जहां मामलों की पुष्टि हुई है जबकि वास्तविक संख्या इससे काफी अधिक भी हो सकती है।
 
जॉन हॉपकिंस यूनिवर्सिटी के आंकड़ों के अनुसार, विश्व में शनिवार को कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या 8 लाख हो गई और संक्रमित लोगों की संख्या लगभग 2 करोड़ 30 लाख तक पहुंच गई। सरकारें अब जनस्वास्थ्य और आर्थिक स्वास्थ्य के बीच संतुलन बैठाने की कोशिश कर रही हैं।
 
अधिकारियों का मानना है कि मृतकों और संक्रमित लोगों की संख्या उपलब्ध आंकड़ों से कहीं अधिक हो सकती है क्योंकि अनेक मामले प्रकाश में नहीं आ पाए हैं।
स्वास्थ्य अधिकारियों का मानना है कि अमेरिका में कोरोना वायरस संक्रमण के पुष्ट मामलों की कुल संख्या 56 लाख है, लेकिन संदेह है कि असल संख्या इससे 10 गुना अधिक हो सकती है। कोविड-19 से मौत के मामले में अमेरिका पूरी दुनिया में सबसे ऊपर है जहां 1,75,000 से अधिक लोगों की इस महामारी से मौत हुई है।
 
रूस में कोरोना संक्रमण के 4,921 नए मामले : रूस में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस (कोविड-19) संक्रमण के 4,921 नए  मामले सामने आने के साथ ही कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 9,51,897 हो गई है। रूस के कोरोनावायरस प्रतिक्रिया केन्द्र ने शनिवार को एक वक्तव्य जारी कर यह जानकारी दी।
 
रूस के 83 क्षेत्रों में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 4,921 नए मामले दर्ज किए गए जिनमें से 1,238 लोगों में कोरोना वायरस का कोई भी लक्षण सामने नहीं था। नए मामलों के सामने आने के बाद देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या अब 9,51,897 हो गई है और प्रतिदिन 0.5 प्रतिशत की दर से मामले बढ़ रहे हैं। 
राजधानी मॉस्को में सर्वाधिक 687 नए मामले सामने आए हैं। इसके बाद सेंट पीटर्सबर्ग में 183 और मॉस्को क्षेत्र में 161 नए मामलों की पुष्टि हुई है। इस दौरान कोविड-19 के 121 मरीजों की मौत होने से इस महामारी से मरने वाले लोगों की संख्या 16 हजार को पार कर 16,310 हो गई  है। इसके अलावा पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना के 6,147 मरीज पूरी तरह से ठीक भी हुए हैं। 
 
रूस में अब तक 7,67,477 लोग कोरोना संक्रमण को मात दे चुके हैं। गौरतलब है कि रूस ने कोरोना वायरस के खिलाफ एक प्रभावी और सुरक्षित वैक्सीन बनाने का दावा किया है।

Show comments

अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, CJP के प्रोटेस्‍ट पर लगेगा ब्रेक, जानिए क्‍यों लिया यह फैसला?

आतंकियों को पनाह देने वालों पर रक्षामंत्री राजनाथ का कड़ा प्रहार, SCO की बैठक में बोले- नहीं चलेगा दोहरा रवैया...

PM मोदी ने दशहरे पर RSS प्रमुख मोहन भागवत के संबोधन की क्‍यों की तारीफ? बोले- आपका बयान प्रेरणादायी है...

अक्टूबर के अंत तक आ सकता है परिसीमन बिल? दक्षिण के दल बदल रहे हैं सुर

CJP नेताओं आशुतोष रांका और सौरव दास की बढ़ीं मुश्किलें, क्राइम ब्रांच को सौंपा गया केस, क्या बोले अभिजीत दिपके

सभी देखें

संविधान की हत्या करने वाली कांग्रेस की गोद में खेल रही सपा, परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह का तीखा हमला

शिवा शर्मा हत्याकांड : मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे गिरफ्तार, 11 दिन से दे रही थी चकमा

PM मोदी ने दिल्ली में किया रावण दहन, बोले– रामराज्य का मतलब शासन नहीं, सत्ता का उद्देश्य जनकल्याण है...

सपा सरकार में कांवड़ यात्रा और रामनवमी के जुलूस बाधित किए जाते थे : कैबिनेट मंत्री चौधरी भूपेंद्र सिंह

अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, CJP के प्रोटेस्‍ट पर लगेगा ब्रेक, जानिए क्‍यों लिया यह फैसला?

अगला लेख