shradh paksha
✕

Corona virus के हमले के बाद इटली के सिसली में खाने-पीने के सामान की लूट

Updated: रविवार, 29 मार्च 2020 (22:42 IST)
पलेरमो। इटली में कोरोना वायरस की महामारी और दिनोदिन खराब होती माली हालत के बीच लोग खाने-पीने का सामान नहीं खरीद पा रहे हैं। इसकी वजह से सिसली के सुपर मार्केट में स्थानीय लोगों ने लूटपाट की जिसके बाद वहां सुरक्षा के लिये लाठियों और बंदूक से लैस पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है।
 
कोरोना वायरस इटली में अब तक 10 हजार 23 लोगों की जान ले चुका है। देश में कोरोना वायरस की वजह से मची अफरातफरी का फायदा उठा माफिया भी खुद को नए सिरे से संगठित कर रहे हैं, जो प्रशासन के लिए नई चुनौती है।
 
'ला रिपब्लिका' अखबार के मुताबिक, स्थानीय लोगों को समूह पलमेरो स्थित सुपरमार्केट में भुगतान किए बिना सामान लेकर भाग गए। किसी एक व्यक्ति को कैशियर के काउंटर पर चिल्लाते हुए सुना गया कि हमारे पास देने को पैसे नहीं है लेकिन हमें खाना चाहिए। सिसली के एक अन्य शहर जहां पर छोटी दुकानों को खोलने की अनुमति है, वहां स्थानीय लोगों ने मुफ्त में खाना देने का दबाव बनाया।
 
ALSO READ: Corona Virus Live Updates : भारतीय सेना के जवान कोरोना की चपेट में
 
अखबार को इस क्षेत्र के प्रभारी मंत्री ग्यूसेप प्रोवेनज़ानो ने बताया कि इलाका 'सामाजिक टाइम बम' बनता जा रहा है और डर है कि अगर हालात ऐसे ही बने रहे तो स्वास्थ्य, आय और भविष्य के बारे में अधिकतर आबादी की जो चिंता है वह किसी भी दिन गुस्से और नफरत का रूप ले सकती है।
 
इस घटना के बाद सुपरमार्केट की सुरक्षा सशस्त्र सुरक्षाकर्मी कर रहे हैं। इस बीच सरकार में माफिया के खिलाफ जांच करने वाले शीर्ष अधिकारी गिउसेप्पे गवर्ले ने बताया कि इतालवी माफिया इस संकट को अवसर में तब्दील कर सकते हैं।
 
उन्होंने बताया कि सिसली में ऐतिहासिक कोसा नोस्त्रा से लेकर कैलब्रिअ के शक्तिशाली नाद्रेंघेता और नेपल्स के कामोर्रा तक जो हाशिये पर चले गए थे कोरोना वायरस की महामारी के दौरान खुद को दोबारा संगठित कर रहे हैं।
 
आर्थिक खुफाई इकाई ने गुरुवार को बताया कि इटली की अर्थव्यवस्था इस साल सात फीसदी तक सिकुड़ सकती है और इटली में करीब 65 प्रतिशत छोटे और मझोले कारोबार दिवालिया हो सकते हैं।

Show comments

अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, उत्तराखंड पुलिस ने बताया कैसे 88 दिन में पूरी हुई जांच

Toyota Glanza Facelift : टोयोटा की सस्ती कार लॉन्च, त्योहारों पर मचाएगी धमाका, जानिए क्या हैं फीचर्स

हिंदू धर्म छोड़कर इस्लाम अपनाने पर नहीं मिलेगा आरक्षण का लाभ, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान हंगामा, अभिजीत दीपके बोले- 50-100 रुपए देकर बाहर कीजिए, लहरा दो तिरंगा को लेकर बताया प्लान

Stock Market Rally : शेयर बाजार में तूफानी तेजी, सेंसेक्स 1,533 अंक उछला, निफ्टी में भी 375 अंकों की छलांग

सभी देखें

दिल्ली में CJP के तिरंगा मार्च से पहले बड़ा फैसला, 16-17 अक्टूबर को बंद रहेगा कनॉट प्लेस का सेंट्रल पार्क

दिल्ली की रामलीला में 30 फुट के 'कॉकरोच' का होगा दहन, रावण-कुंभकर्ण और मेघनाद के साथ जलेगा पुतला

सुप्रीम कोर्ट ने कहा- मीडिया रिपोर्ट के आधार पर नहीं ले रहे संज्ञान, CJP प्रदर्शन मामले में केंद्र ने दी माफी पर सफाई

Voter List Update: 17 राज्यों में वोटर लिस्ट का रिवीजन करेगा चुनाव आयोग, 2027 में 18 साल के होने वाले युवा भी कर सकेंगे आवेदन

'नारीशक्ति समर्थ तो राष्ट्र का भविष्य उज्ज्वल', मां स्कंदमाता के पूजन पर CM योगी का बड़ा संदेश

अगला लेख