Hanuman Chalisa

देश में कोरोना के 3976 एक्टिव केसेस, 24 घंटे में मिले 203 नए केसेस

Updated: मंगलवार, 3 जून 2025 (12:15 IST)
Corona Virus India Updates : देश में कोरोना वायरस के 3976 एक्टिव केसेस है जबकि इससे अब तक 34 लोगों की मौत हो चुकी है। पिछले 24 घंटे में 203 नए कोरोना मरीज मिले हैं जबकि अहमदाबाद की गर्भवती महिला समेत 4 की मौत हो गई। इस बीच 370 लोग कोरोना संक्रमण से रिकवर भी हुए।
 
कर्नाटक में सबसे ज्यादा नए केसेस : कर्नाटक में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 87 नए मामले सामने आए। इससे राज्य में उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 311 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, पिछले 24 घंटों में संक्रमण दर 17.2 प्रतिशत रही। इस दौरान राज्य में कुल 504 परीक्षण किए गए, जिनमें 464 आरटीपीसीआर और 40 आरएटी परीक्षण शामिल हैं।
 
दिल्ली में क्या है कोरोना का हाल : दिल्ली में रविवार से कोविड-19 के 47 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 483 हो गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आधिकारिक आंकड़ों में यह जानकारी दी गई है। संक्रमण के चलते चार लोगों की मौत हो चुकी है। इससे पहले 23 मई को दिल्ली सरकार ने एक परामर्श जारी करके अस्पतालों से बेड, ऑक्सीजन, एंटीबायोटिक, अन्य दवाओं और टीकों की उपलब्धता के मामले में तैयारी सुनिश्चित करने को कहा था।
 
महाराष्ट्र में मिए 59 नए केस : महाराष्ट्र में कोविड-19 के 59 नये मामले सामने आए, जिनमें से 20 अकेले मुंबई से हैं। इसके साथ ही, राज्य में इस साल एक जनवरी से अब तक संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 873 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग के एक बयान के अनुसार, जनवरी 2025 से राज्य में कुल 12,011 नमूनों की जांच की गई और उपचाराधीन मरीजों की संख्या 494 है, जबकि 369 मरीज ठीक हो गए हैं। 
 
हरियाणा में 18 नए मामले : हरियाणा में सोमवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 18 नये मामले सामने आए, जिनमें से 14 गुरुग्राम, फरीदाबाद और करनाल जिलों से हैं। राज्य स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, गुरुग्राम और करनाल से पांच-पांच मामले सामने आए, जबकि फरीदाबाद से चार, अंबाला से दो और झज्जर और सोनीपत से एक-एक मामला सामने आया। राज्य में सोमवार को एक्टिव मरीजों की संख्या 44 है।
 
इंदौर में कोरोना के 12 एक्टिव मरीज : इंदौर में सोमवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 2 और मामले सामने आने के बाद एक्टिव मरीजों की तादाद बढ़कर 12 हो गई। जिला महामारी नियंत्रण अधिकारी डॉ. अंशुल मिश्रा ने बताया कि ताजा मामलों में 2 पुरुषों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है और दोनों संक्रमितों में महामारी के गंभीर लक्षण नहीं हैं। इनमें से एक 21 वर्षीय युवक इंदौर के पड़ोसी शहर देवास का रहने वाला है और वह 27 मई को दिल्ली से देवास लौटा था। जिले में जनवरी से लेकर अब तक कोविड-19 के कुल 25 मरीज मिले हैं जिनमें से एक व्यक्ति की मौत हो चुकी है। उन्होंने बताया कि यह मृतक किडनी से जुड़ी गंभीर समस्या से जूझ रहा था।
 
edited by : Nrapendra Gupta 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख