suvichar
✕

195 दिन बाद कोरोना के 5000 से ज्यादा नए मामले, एक्टिव केसेस 25,000 पार

Updated: गुरुवार, 6 अप्रैल 2023 (11:34 IST)
नई दिल्ली। 195 दिन बाद देश में 1 दिन में कोरोना संक्रमण के लगभग 5,000 से ज्यादा नए मामले सामने आए। इससे पहले 23 सितंबर 2022 को संक्रमण के 5,383 दैनिक मामले सामने आए थे। कोरोना के नए मामलों में लगातार हो रही वृद्धि की वजह से कोरोना के एक्टिव केसेस भी बढ़कर 25 हजार से अधिक हो गई।
 
केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, देश में पिछले 24 घंटे के दौरान 5335 लोगो कोरोना वायरस से संक्रमित हुए जबकि 2,826 लोग स्वस्थ हुए। इसके साथ ही कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या 25,587 हो गई। संक्रमण दर 3.32 प्रतिशत दर्ज की गई।
मंत्रालय के अनुसार पिछले 24 घंटे में 2826 व्यक्ति कोविड संक्रमण से उबर गए हैं।
 
देश में अब तक कुल 4 करोड़ 47 लाख 39 हजार 054 लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं इनमें से 4 करोड़ 41 लाख 82 हजार 538 लोग महामारी को मात दे चुके हैं और 5 लाख 30 हजार 929 लोग संक्रमण की वजह से मारे जा चुके हैं।
 
संक्रमण से कर्नाटक तथा महाराष्ट्र में 2-2 और केरल तथा पंजाब में 1-1 मरीज की मौत हुई। संक्रमण से मौत के आंकड़ों का पुन:मिलान करते हुए केरल ने वैश्विक महामारी से जान गंवाने वाले मरीजों की सूची में 7 नाम और जोड़े। इस तरह 24 घंटे में कोरोना से मरने वालों की सूची में 13 नए नाम जोड़े गए।
 
महाराष्ट्र में कोविड-19 के दो और मरीजों की मौत होने से राज्य में महामारी से जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 1,48,451 हो गई है जबकि बुधवार को 569 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई जो एक दिन पहले आए 711 मामलों से कम है। राज्य में अब तक कुल 81 लाख 46 हजार 870 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित।
 
दिल्ली में बीते 24 घंटे में कोविड-19 के 509 नए मामले सामने आए। जिससे संक्रमण की दर बढ़कर 26.54 प्रतिशत हुई। यह पिछले साल 27 अगस्त के बाद एक दिन में सामने आए संक्रमण के सर्वाधिक मामले हैं। राज्य में संक्रमण से जान गंवाने वाले लोगों की कुल संख्या 26,533 है। विभाग के मुताबिक, नए मामले सामने आने के बाद राष्ट्रीय राजधानी में संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 20,12,064 हो गई है।
 
भारत में राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक कोविड-19 रोधी टीकों की 220.66 करोड़ खुराक लगाई जा चुकी हैं।

Show comments

SIR विवाद के बीच सुप्रीम कोर्ट की दो टूक, कहा- हमारे हाथ बंधे नहीं हैं

CJP नेताओं सौरव दास और आशुतोष रांका को बड़ी राहत, SEM कोर्ट ने दिया रिहाई का आदेश

Gold-Silver Price Today: सस्ता हुआ सोना, चांदी के दामों में गिरावट, जानिए देश के बड़े शहरों में क्या रहे भाव

Electric Scooter : TVS और Ather को टक्कर देने आ रहा है VinFast का सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, पेटेंट में दिखा 14-इंच व्हील वाला डिजाइन

जेफ्री एपस्टीन के साथ हरदीप सिंह पुरी की तस्वीरें वायरल: विपक्ष ने घेरा, गरमाई सियासत

सभी देखें

तुर्किये-पाकिस्तान समेत 4 देशों ने किया 'बद्र' रक्षा समझौता, भारत के लिए क्या मायने?

पन्ना में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, बांध में डूबने से 2 युवकों की मौत, 3 घायल

MP : दिवाली-त्योहारों पर कार्बाइड गन और लैम्प पर सख्ती, CM डॉ. मोहन यादव बोले- हादसा हुआ तो कलेक्टर-SP होंगे जिम्मेदार

मार्को रुबियो पहुंचे जामनगर रिफाइनरी, न्यू एनर्जी गीगा-फैक्ट्री और डेटा सेंटर में अमेरिकी कंपनियों से सहयोग पर चर्चा

8-10 मिनट में मौके पर पहुंची यूपी पुलिस, बचीं कई जिंदगियां; योगी सरकार में पुलिस बजट 2.7 गुना बढ़ा

अगला लेख