Hanuman Chalisa

8 माह बाद 24 घंटे में कोरोना के 12,500 से ज्यादा नए मामले, 40 की मौत

Updated: गुरुवार, 20 अप्रैल 2023 (11:31 IST)
भारत में कोरोना मरीजों की संख्‍या 4.48 करोड़ पार
65,000 से ज्यादा एक्टिव मरीज
दैनिक दर 5.46 प्रतिशत और साप्ताहिक दर 5.32 प्रतिशत
 
CoronaVirus India Update: भारत में एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के 12,591 नए मामले सामने आए। करीब आठ महीने बाद 24 घंटे में कोरोना के इतने नए मरीज मिले हैं। देश में एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 65,286 पर पहुंच गई।
 
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, देश में अब तक कुल 4.48 करोड़ लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 4 करोड़ 42 लाख 61 हजार 476 लोग स्वस्थ हो गए, 5 लाख 31 हजार 230 लोगों की मौत हो गई और 65 हजार 286 लोगों का इलाज जारी है।
 
पिछले 24 घंटों में संक्रमण से 40 मरीजों की मौत हो गई। इनमें 11 ऐसे लोग शामिल हैं, जिनके नाम संक्रमण से मौत के आंकड़ों का पुन:मिलान करते हुए केरल ने वैश्विक महामारी से दम तोड़ने वाले मरीजों की सूची में जोड़े गए हैं।
 
भारत में संक्रमण की दैनिक दर 5.46 प्रतिशत और साप्ताहिक दर 5.32 प्रतिशत है। भारत में मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 98.67 प्रतिशत है। 0.15 प्रतिशत मरीजों का इलाज चल रहा है और कोविड-19 से मृत्यु दर 1.18 प्रतिशत है। भारत में राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक कोविड-19 रोधी टीकों की 220,66,28,332 खुराक लगाई जा चुकी हैं।
 
गौरतलब है कि भारत में 7 अगस्त 2020 को कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त 2020 को 30 लाख और पांच सितंबर 2020 को 40 लाख से अधिक हो गई थी। संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर 2020 को 50 लाख, 28 सितंबर 2020 को 60 लाख, 11 अक्टूबर 2020 को 70 लाख, 29 अक्टूबर 2020 को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे।
 
देश में 19 दिसंबर 2020 को ये मामले एक करोड़ से अधिक हो गए थे। चार मई 2021 को संक्रमितों की संख्या दो करोड़ और 23 जून 2021 को तीन करोड़ के पार पहुंच गई थी। पिछले साल 25 जनवरी को संक्रमण के कुल मामले 4 करोड़ के पार चले गए थे। 20 अप्रैल को 2023 को कोरोना संक्रमितों की संख्‍या 4.48 करोड़ पार हो गई।
Edited by : Nrapendra Gupta 

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख