shradh paksha
✕

Corona virus : अहमदाबाद में 3 और वार्ड रेड जोन घोषित

Updated: शुक्रवार, 1 मई 2020 (23:54 IST)
अहमदाबाद। अहमदाबाद के 3 और वार्डों को कोरोना वायरस (Corona virus) कोविड-19 संक्रमण के मामले सामने आने के बाद रेड जोन श्रेणी में डाल दिया गया है। इन्हें मिलाकर अब ऐसे वार्डों की संख्या 9 हो गई है। अहमदाबाद नगर निगम ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। जो क्षेत्र कोरोना वायरस के हॉटस्पॉट हैं उन्हें रेड जोन के रूप में वर्गीकृत किया गया है।

निगम आयुक्त विजय नेहरा ने बताया कि सारसपुर, असरवा और गोमतीपुर वार्डों को इस सूची में डाल दिया गया है। उन्होंने एक वीडियो संदेश में कहा, पिछले दो-तीन दिनों से कुछ खास क्षेत्रों से सामने आ रहे मामलों की संख्या को देखते हुए हमने इन तीन वार्डों को रेड जोन श्रेणी में डालने का निर्णय लिया है।

जमालपुर, खड़िया, दरियापुर, शाहपुर, दानीलिमड़ा और बेहरामपुरा पहले ही रेड जोन घोषित किए जा चुके हैं। उसके अलावा 42 वार्ड ऑरेंज जोन में हैं।

अहमदाबाद जिले में गुरुवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 249 नए मामले सामने आने के साथ ही शहर में इस महामारी से संक्रमित लोगों की संख्या 3021 हो गई। यहां और 12 मरीजों की मौत के साथ ही इस बीमारी से अब तक 149 की जान जा चुकी है।

अहमदाबाद देश में मुंबई और दिल्ली के साथ ही कोरोना वायरस से सबसे अधिक प्रभावित स्थानों में एक है।(भाषा)

Show comments

ECI के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में राहुल गांधी की याचिका, SIR में गड़बड़ी के आरोप, INDIA Bloc का मार्च

Economics Nobel 2026: रॉबर्ट ई. हॉल और माइकल वुडफोर्ड को अर्थशास्त्र का नोबेल, आर्थिक स्थिरता पर शोध के लिए मिला सम्मान

Electric Scooter : नया सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, 250KM तक की रेंज का दावा, फीचर्स भी कमाल के

दिल्ली मेट्रो में सीट विवाद में हत्या, पूर्व IAS और वकील बेटा गिरफ्तार

शिवराज सिंह चौहान ने किसे कहा 'नरपिशाच' और क्यों मोहन यादव सरकार के खिलाफ धरने पर बैठे पूर्व सीएम?

सभी देखें

12 घंटे का बंद और कटे सिर पर 48 घंटे का अल्टीमेटम! मणिपुर में फिर भड़की हिंसा की आग, जानिए क्या हैं हालात?

‘पहले राहुल, फिर मोदी’: 24 घंटे में दो बड़े 'सरप्राइज'! आखिर तमिलनाडु के सीएम विजय पर क्यों फिदा हैं देश के 2 बड़े दिग्गज?

मध्यप्रदेश में गहराया बिजली संकट, ग्रामीण इलाकों में कटौती से किसान परेशान, कांग्रेस ने सरकार को घेरा

LIVE: सौरव दास, आशुतोष रांका पुलिस हिरासत में, प्रदर्शन के लिए पहुंचे थे जंतर मंतर

जेएनयू से बर्खास्त किए गए कांग्रेस सांसद अंगोमचा; आरोपों को बताया राजनीतिक 'विच हंट', एक्शन में भाजपा

अगला लेख