dharma sangrah
✕

लॉकडाउन में नहीं मिली एंबुलेंस, ठेले पर अस्पताल ले जाना पड़ा मरीज, मौत

Updated: बुधवार, 29 अप्रैल 2020 (08:14 IST)
कोटा। एंबुलेंस नहीं मिलने पर दमा के एक मरीज को परिवार के लोग ठेला पर अस्पताल ले गए लेकिन पुलिस और चिकित्साकर्मियों की लापरवाही से व्यक्ति की जान नहीं बच सकी। हालांकि पुलिस और डॉक्टरों ने लापरवाही की बात से इनकार किया है।
 
दिल दहला देने वाली यह घटना सोमवार को हुई जब कोटा के रामपुरा इलाके में रहने वाले सब्जी विक्रेता सतीश अग्रवाल को दमे का दौरा पड़ा। इलाके में इस समय कर्फ्यू लागू है।
 
अग्रवाल के पुत्र मनीष ने मंगलवार को बताया कि उनके पिता को सुबह 11.30 बजे दौरा पड़ा और उन्होंने शहर में विभिन्न एम्बुलेंस सेवाओं के लिए बार-बार फोन किए, लेकिन कहीं से भी जवाब नहीं मिला।
 
मनीष ने कहा कि जब किसी एम्बुलेंस सेवा से कोई जवाब नहीं मिला, तो मैंने अपने पिता को सब्जी वाले ठेले में बिठाया और अस्पताल की ओर चल दिया, जो करीब 2.5 किमी दूर है।
 
 मनीष ने बताया कि हालांकि, रास्ते में पुलिसकर्मियों ने कर्फ्यू वाली सड़क पर विभिन्न स्थानों पर लगे बैरिकेड हटा दिए, लेकिन उनमें से किसी ने भी हमारी मदद करने और मेरे पिता को अस्पताल पहुंचाने के बारे में नहीं सोचा।
 मृतक के एक अन्य रिश्तेदार ने कहा कि मनीष ने अस्पताल जाने के दौरान एक किलोमीटर की दूरी तय की थी, इसके बाद मैंने किसी तरह सतीश जी को अस्पताल ले जाने के लिए एक निजी एम्बुलेंस किराए पर ली। उन्होंने दावा किया कि अस्पताल में हम एक कमरे से दूसरे कमरे तक भटकते रहे और अंतत: दोपहर 2.30 बजे उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।
 
एमबीएस अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ नवीन सक्सेना ने पीड़ित के इलाज में लापरवाही के आरोप का खंडन किया। (भाषा) 
 

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख