suvichar

Corona वायरस से जुड़े 2 अंधविश्वास, भूलकर भी न करें भरोसा...

Updated: सोमवार, 20 अप्रैल 2020 (14:12 IST)
Corona वायरस के मद्देनजर सोशल मीडिया पर तरह-तरह के अंधविश्वास, भ्रम फैलाए जा रहे हैं। टोने-टोटके से लेकर उपचार बताए जा रहे हैं। लेकिन, इस तरह की बातों पर भरोसा बिलकुल भी नहीं करना चाहिए क्योंकि कोरोना का अभी सिर्फ एक ही इलाज है- घर में ही रहें। आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ भ्रमों के बारे में जो लोगों के बीच फैलाए जा रहे हैं, ताकि लोग सावधान रहें...
 
1. कोरोना कवच : हाल ही में कोरोना कवच को लेकर एक फोटो और वीडियो काफी वायरल हुआ था, जिसमें संक्रमण से लड़ने के लिए कोरोना चालीसा पढ़ने की बात कही गई थी। इसका संबंध शिवपुराण से जोड़ा गया था। इस संबंध में जयपुर जिले की शाहपुरा तहसील के पंडित सोमप्रकाश शर्मा ने वेबदुनिया से बातचीत करते हुए कहा कि शिवपुराण में ऐसे किसी चालीसा और कवच का उल्लेख नहीं मिलता।
 
पंडित शर्मा ने बताया कि किसी को भी इस तरह की बातों पर भरोसा नहीं करना चाहिए। इतना ही नहीं किसी भी व्यक्ति को कोरोना वायरस के संक्रमण को हलके में नहीं लेना चाहिए एवं न ही इस प्रकार की अफवाहों पर ध्यान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि कुछ समय पहले उलटा चांद दिखने की भी अफवाह फैलाकर लोगों में भय पैदा करने की कोशिश की गई थी।  
 
2. उल्लू पर हाथ फेरो, भागेगा कोरोना : एक वीडियो और वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि घुग्घू (उल्लू) पर हाथ फेरने से कोरोना खत्म हो जाएगा। वीडियो में एक व्यक्ति ने अपना परिचय देते हुए कहा कि मेरा नाम अर्जुन लाल गुर्जर है। जिला जयपुर (राजस्थान) का रहने वाला हूं।
 
इनका कहना है कि कोरोना छूत की बीमारी है। यह सुई (इंजेक्शन) एवं गोलियों के इलाज से नहीं जाएगी। इस व्यक्ति का कहना है कि उल्लू के ऊपर हाथ फेरो एवं उसके बाद कोरोना संक्रमित मरीज के ऊपर हाथ फेर दें तो वह ठीक हो जाएगा। 
 
इस संबंध में भी पंडित सोमप्रकाश शर्मा कहते हैं कि इस तरह के टोटकों पर बिलकुल भी भरोसा नहीं करना चाहिए, बल्कि इस तरह के भ्रम फैलाने वालों पर कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि इस तरह के अंधविश्वास से उल्लू का अस्तित्व भी खतरे में पड़ सकता है। पंडित शर्मा ने कहा कि जैसा कि हम सब मीडिया में पढ़ और देख रहे हैं कि कोरोना का कोई इलाज नहीं, सिर्फ घर में रहकर या सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कर ही इससे बच सकते हैं। 
 
लेखक के बारे में
डॉ. रमेश रावत
फिल्म मेकर, मीडिया एज्यूकेटर, पत्रकार एवं जनसंपर्क कर्मी.... और पढ़ें

Show comments

TVS iQube MillionR Edition लॉन्च, 145 किमी रेंज और Type-C चार्जिंग समेत मिलेंगे ये फीचर्स, हासिल किया 10 लाख यूनिट का आंकड़ा, कीमत जानेंगे तो हो जाएंगे हैरान

नेपाल में बाढ़ से तबाही तो दिल्ली में H1N1 का कहर, मामलों की संख्या 3000 के करीब

कांवड़ यात्रा पर दिग्विजय सिंह के बयान से गरमाई सियासत, भाजपा ने बताया सनातन का अपमान, माफी की मांग

चीनी कैमरे ने रिकॉर्ड की Nepal की तबाही का भयावह दृश्‍य, जिस जगह टूटा था ग्लेशियर, वहां पहुंचा चीनी हेलीकॉप्टर

तिब्बत में टूटा ग्लेशियर का 'थूथन', नेपाल में हाहाकार, 30 फीट ऊंची प्रलयंकारी बाढ़ का खौफनाक सच

सभी देखें

मलबे में तब्‍दील हुई पशुपतिनाथ की भूमि नेपाल, कई जिंदगियां लापता, किसी की गोद उजड़ी, किसी की जिंदगी का सहारा

योगी सरकार का यूपी पर्यटन को मजबूत करने का नया प्लान, अब एक साथ करें काशी, प्रयागराज और अयोध्या के दर्शन

मुख्यमंत्री योगी ने योजनाओं के लाभार्थियों को दिया चेक, चाबी, प्रमाणपत्र व सहायता राशि

पत्‍नी की हत्‍या कर सेप्टिक टैंक में छिपाई लाश, सुभद्रा योजना के पैसे न देने पर पति ने कर डाला ये कांड

JPNIC विवाद पर CM योगी का बड़ा हमला, 'प्राइवेट कंपनी बनाकर डकैती डाल रहे थे अखिलेश-डिंपल

अगला लेख