Hanuman Chalisa
✕

मध्यप्रदेश में बिना किसी देरी के लगेगी कोरोना वैक्सीन,टीकाकरण का प्लान तैयार!

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ बैठक में कोरोना वैक्सीन के टीकाकरण पर हुई चर्चा

Updated: मंगलवार, 24 नवंबर 2020 (16:40 IST)
भोपाल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज कोरोना वैक्सीन के टीकाकरण को लेकर राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक की। बैठक के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि बैठक में कोरोना वैक्सीन बनने के बाद राज्यों में तत्काल टीकाकरण कार्यक्रम को लेकर चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना वैक्सीन आते ही मध्यप्रदेश में बिना किसी विलंब के साथ टीकाकरण का काम प्रारंभ कर दिया जाएगा। कोरोना महामारी से निपटने के लिए वैक्सीन बनाने का काम वैज्ञानिक जल्द पूरा करेंगे और बहुत जल्द वैक्सीन आने की संभावना है। 
 
बैठक के बाद मुख्यमंत्री ने कहा कोरोना वैक्सीन के टीकाकरण को लेकर मध्यप्रदेश की पूरी तैयारी है। प्रदेश में भी कोरोना की वैक्सीन के व्यापक टीकाकरण की व्यवस्थाएं बनाई जा रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना वैक्सीन के टीकाकरण के लिए मुख्य सचिव की अध्यक्षता में एक राज्यस्तरीय संचालन समिति का गठन किया गया है। इसके साथ जिलों और ब्लॉक में टास्क फोर्स का गठन किया जा रहा है। 
मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना वैक्सीन के लिए कोल्डचेन स्पेस,वैक्सीन परिवहन,नवीन कोल्डचेन फोकल पॉइंट का विस्तार,कोल्ड चैन की मॉनिटिरिंग के साथ-साथ टीकाकरण करने वाले स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं के प्रशिक्षण देने का काम व्यापक तौर पर किया जा रहा है जिससे वैक्सीन आते ही लोगों को टीकाकरण का काम किया जा सके। मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना वैक्सीन के टीकाकरण के काम में एनजीओ,एनसीसी और एनएसएस के साथ अन्य संगठनों का भी साथ लिया जाएगा। 
 

लेखक के बारे में
विकास सिंह
special correspondent.... और पढ़ें

Show comments

QUAD समिट में PM मोदी ने जमीन पर देखा तिरंगा, तुरंत उठाकर जेब में रखा, ट्रंप ने थपथपाई पीठ

राहुल गांधी का BJP-RSS को सत्‍यम शिवम सुंदरम मंत्र, मां सोनिया की किताब की ट्रोलिंग के बाद कहा, प्यार करना भी सीखें

Electric Scooters : VinFast के 3 सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर्स, Ather, TVS और Bajaj को देंगे टक्कर, भारतीय बाजार में मचाएंगे तहलका

SIR पर चुनाव आयोग के दावों को याचिकाकर्ता ने सुप्रीम कोर्ट में दी चुनौती, कहा- फैसलों पर सर्वसम्मति का कोई रिकॉर्ड नहीं

YouTube पर नवंबर से बदला व्यूज गिनने का तरीका, क्रिएटर्स के लिए क्या है इस बदलाव का मतलब?

सभी देखें

बहरीन हमले पर अमेरिका का पलटवार! ईरान के केशम द्वीप पर एयरस्ट्राइक; होर्मुज स्ट्रेट में बढ़ा तनाव

योगी सरकार की नीतियों से यीडा क्षेत्र में निवेश का नया रिकॉर्ड, लगभग 37 हजार करोड़ की परियोजनाएं तैयार

मस्जिद में छुपा था लश्कर कमांडर लतीफ भट, वीडियो कॉल पर सरेंडर की अपील ठुकराई; मुठभेड़ में ढेर

खतरनाक हुआ चक्रवात 'अकवान', समुद्र में उठेंगी 2 मीटर ऊंची लहरें; 2 लाख लोगों को सुरक्षित निकालने की तैयारी

LIVE: कुलगाम में मुठभेड़, लश्कर आतंकी लतीफ भट ढेर

अगला लेख