dharma sangrah
✕

सावधान! Corona Vaccine संक्रमण से नहीं बचाती, लेकिन...

Updated: शनिवार, 17 अप्रैल 2021 (17:40 IST)
नई दिल्ली। स्वास्थ्य एवं विकास अर्थशास्त्री प्रोफेसर अनूप मलानी ने कहा है कि कोरोनावायरस (Coronavirus) कोविड-19 टीके किसी व्यक्ति को संक्रमित होने से नहीं रोकते, लेकिन बीमारी को तेजी से ठीक करने और इसकी गंभीरता को कम करने में मदद करते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि देश में संक्रमण के मामलों में हाल की बढ़ोतरी के पीछे पुन: संक्रमण एक कारण हो सकता है।

यूनिवर्सिटी ऑफ शिकागो लॉ स्कूल और विश्वविद्यालय के प्रित्जकर स्कूल ऑफ मेडिसिन के प्रोफेसर मलानी भारतभर में शहरों और राज्यों में आर्थिक विकास-केंद्रित थिंक-टैंक आईडीएफसी के साथ कोविड-19 सीरो सर्वे श्रृंखला का नेतृत्व कर रहे हैं।

मलानी ने कहा, मुझे डर है कि यह भारत और यहां तक ​​कि अन्य देशों में आज भी सबसे बड़ी गलतफहमी है। पूर्ववर्ती संक्रमण और टीके आपको संक्रमित होने से नहीं रोकते हैं। इस तरह से प्रतिरक्षा कभी भी काम नहीं करती। इसके बजाय, प्राकृतिक और टीके से प्राप्त प्रतिरक्षा इसलिए मददगार होती है क्योंकि यह एक बार संक्रमित होने पर संक्रमण को तेज़ी से ठीक करने में आपकी मदद करता है।

उन्होंने कहा, इसके दो लाभ हैं- यह (टीका) आपको संक्रमण से होने वाली मृत्यु या अन्य गंभीर स्वास्थ्य हानि से बचाने में मदद करता है और यह इस संभावना को कम करने में आपकी सहायता करता है कि आप किसी और को संक्रमित करेंगे। इसलिए फिर से संक्रमित होना संभव है, लेकिन संक्रमण के नुकसान कम होंगे।
ALSO READ: CoronaVirus Live Updates : मध्यप्रदेश के उज्जैन में 26 अप्रैल तक कोरोना कर्फ्यू
मलानी ने कहा कि आबादी में पुन: संक्रमण का स्तर संक्रमण के प्रसार और प्रतिरक्षा- प्राकृतिक या टीके से प्राप्त, पर निर्भर करता है। भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के महानिदेशक बलराम भार्गव ने इस महीने की शुरुआत में कहा था कि फिर से संक्रमण के मामले करीब एक प्रतिशत हैं।
ALSO READ: ‘जीनोम सीक्वेंसिंग’ से लगेगा Coronavirus के Double Mutation का पता
उन्होंने कहा था, हमने भारत में पुन: संक्रमण मामलों के आंकड़ों का अध्ययन किया है, फिर से संक्रमण के मामले करीब एक प्रतिशत हैं। भारत कोविड-19 मामलों में भारी बढ़ोतरी से जूझ रहा है। मलानी ने कहा कि मामलों में हाल की बढ़ोतरी के पीछे दो संभावनाएं हो सकती हैं- एक यह कि लोग मास्क नहीं पहन रहे और एक जगह जमा हो रहे हैं और दूसरा कोरोनावायरस के नए प्रकार (वेरियंट) उभर रहे हैं।
ALSO READ: इंसानों के साथ जंगल को भी खा रहा है Coronavirus
दूसरी लहर से निपटने के तरीकों पर मलानी ने कहा कि मास्क पहनना, अधिक जांच करना, लोगों के ठीक होने या मृत्यु पर नज़र रखना और संक्रमित मामलों को क्रमबद्ध करना मामलों की बढ़ोतरी से निपटने के तरीके हो सकते हैं। स्वास्थ्य एवं विकास अर्थशास्त्री ने कहा कि प्रतिरक्षा के स्तर को बढ़ाना, सभाओं जैसी गतिविधियों को कम करने से बेहतर है, क्योंकि उन्हें भय है कि लोगों में अब लॉकडाउन का अनुपालन कम है।

उन्होंने कहा कि उद्देश्य भीड़ को रोकना होना चाहिए, जबकि संक्रमितों के संपर्क में आए व्यक्तियों का पता लगाने और पृथकवास करना मददगार होते हैं। राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन पर मलानी ने कहा कि लॉकडाउन गरीबों को अमीरों की तुलना में अधिक नुकसान पहुंचाता प्रतीत होता है।(भाषा)

Show comments

Gold Price : सस्ता हुआ सोना, 10 दिन में 10000 रुपए टूटा, क्या अभी खरीदना सही या और गिरेंगे दाम?

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

GitHub Copilot यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे OpenAI के GPT-6.2 Astra और Sol मॉडल, कोडिंग का काम होगा आसान

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

इस्‍तीफे के बाद Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग का परिवार के लिए भावुक संदेश, कहा- मेरी बाकी जिंदगी...

सभी देखें

दिल्ली की जगह पहली बार लखनऊ में होगा कौशल दीक्षा समारोह, 21 नवंबर को PM मोदी करेंगे ITI टॉपर्स का सम्मान

लखनऊ के ऐशबाग में भीषण अग्निकांड, आग ने कई झुग्गियों को निगला, 4 KM दूर तक दिखा धुएं का गुबार

Apple की कई सेवाएं क्यों हुईं ठप, क्या इन तकनीकी गड़बड़ियों के पीछे साइबर हमला है? iCloud से App Store तक यूजर्स परेशान, कंपनी ने क्या बताया

यूपी में अब न अपराधियों को अभय और न ही देश की सुरक्षा से समझौता : CM योगी

गोमती के तट पर उतरा 'समूचा भारत', आध्यात्मिक गंगा में लगाई डुबकी

अगला लेख