सम्बंधित जानकारी
- गुजरात के हीरा उद्योग पर Corona का कोई असर नहीं
- अपने जिंदा होने का सबूत दीजिए, जो संघर्ष कर रहे उन्हें साहस और संबल दीजिए, सलाम कीजिए
- अब UP पर टूटा कोरोना कहर, 24 घंटे में 27 हजार 426 संक्रमित
- Lancet Study: सबसे ज्यादा हवा में फैलता है कोरोना, मिले ‘ठोस सबूत’
- सीरम के सीईओ ने कहा- टीका उत्पादन बढ़ाने के लिए अमेरिका हटाए निर्यात प्रतिबंध
सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर कोरोनावायरस से संक्रमित
नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने शुक्रवार को कहा कि वह कोरोनावायरस (Coronavirus) से संक्रमित पाए गए हैं। उन्होंने पिछले दो-तीन दिन में उनके संपर्क आए लोगों से अपनी जांच कराने का आग्रह किया।
पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन, सूचना एवं प्रसारण, भारी उद्योग एवं सार्वजनिक उपक्रम जैसे महत्वपूर्ण मंत्रालयों का प्रभार संभाल रहे जावड़ेकर ने ट्वीट के जरिए खुद के कोरोनावायरस से संक्रमित होने की सूचना दी।
उन्होंने कहा, मैं आज कोविड पॉजिटिव पाया गया। पिछले दो-तीन दिन में जो भी लोग मेरे संपर्क में आए हैं, वे कृपया अपनी जांच करा लें।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा जैसे कई शीर्ष नेता हाल में कोरोनावायरस से संक्रमित पाए गए हैं।(भाषा)
