biodatamaker

स्वीडन भारत को देगा 10 लाख वैक्सीन, WHO बोला, ‘कोवैक्स’ को तत्काल चाहिए 2 करोड़ खुराक

Updated: मंगलवार, 4 मई 2021 (08:28 IST)
न्यूयॉर्क। टीकों की कमी से परेशान भारत की मदद के लिए स्वीडन आगे आया है। इस यूरोपीय देश ने तत्काल 10 लाख टीके देने का फैसला किया है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार, दुनिया भर में कोविड-19 टीके की समान आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए बने वैश्विक गठबंधन कोवैक्स को भारत में टीके की बढ़ती मांग के कारण बाधित हुई टीके की आपूर्ति को पूरा करने के लिए तत्काल टीके की दो करोड़ खुराक की जरुरत है। गौरतलब है कि भारत एस्ट्राजेनेका टीके का दुनिया भर में सबसे बड़ा आपूर्तिकर्ता है।
 
दुनिया का सबसे बड़ा टीका निर्माता पुणे स्थित सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (SII) ऑक्सफोड विश्वविद्यालय और ब्रिटिश-स्वीडिश कंपनी एस्ट्राजेनेका द्वारा विकसित टीके कोविशील्ड का उत्पादक है।
 
विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार, ‘भारत में टीके की बढ़ती मांग के कारण टीके की आपूर्ति में आए अवरोध को दूर करने के लिए कोवैक्स को तत्काल दो करोड़ खुराक की जरुरत है। भारत एस्ट्राजेनेका के टीके का कोवैक्स में मुख्य आपूर्तिकर्ता है।‘
 
भारत में टीकाकरण का हाल : भारत के स्वास्थ्य मंत्रालय रिपोर्ट के मुताबिक, टीके की 16.5 लाख खुराक के साथ ही देशभर में टीकाकरण का कुल आंकड़ा 15,88,71,435 करोड़ हो गया। मंत्रालय ने कहा कि 12 राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों में पिछले 24 घंटे के दौरान 18-44 आयु वर्ग के 2,15,185 लाभार्थियों को कोविड-19 टीके की पहली खुराक दी गई।
 
स्वीडन भारत को देगा 10 लाख एस्ट्राजेनेका वैक्सीन : भारत में कोरोना की भयावह स्थिति को देखते हुए स्वीडन ने भारत को 10 लाख एस्ट्राजेनेका वैक्सीन देने की योजना बनाई है। यह मदद संयुक्त राष्ट्र के कोवैक्स कार्यक्रम के तहत दी जाएगी। 

Show comments

6 साल बाद दर्ज हुई FIR, किन बड़े नामों की हो रही जांच, क्‍या है एक्‍टर सुशांत सिंह राजपूत से कनेक्‍शन?

पोलैंड सीमा के पास रूस का बड़ा ड्रोन हमला, बाल-बाल बचे ब्रिटेन के पूर्व PM बोरिस जॉनसन!

क्यों भारत बन रहा चीन की मजबूरी? 7 साल बाद शी जिनपिंग के दिल्ली आने की असली वजह?

5000 करोड़ के मालिक BJP विधायक शाह ने मुंबई की सड़कों पर मांगी भीख, आखिर ऐसा क्यों हुआ?

9 साल पुरानी शादी खत्म, शहडोल MP हिमाद्री सिंह और नरेंद्र मरावी का तलाक

सभी देखें

75 जिले और 75 मैनिफेस्टो, UP चुनाव के लिए अखिलेश यादव का 'मास्टरस्ट्रोक' प्लान

प्रतिद्वंद्विता से साझेदारी की ओर भारत-चीन, China ने BRICS के बाद कहा

असुरों और राष्ट्रविरोधियों से सावधान! गणेश पूजा के मंच से CM अधिकारी ने किस पर साधा निशाना

9 साल पुरानी शादी खत्म, शहडोल MP हिमाद्री सिंह और नरेंद्र मरावी का तलाक

CM योगी का बड़ा ऐलान, अधिवक्ताओं को 5 लाख रुपए का कैशलेस इंश्योरेंस और चैंबर सुविधाएं

अगला लेख