Daily Horoscope
✕

क्या मशरूम से हो सकता है कोरोना का इलाज?

Updated: रविवार, 14 नवंबर 2021 (08:33 IST)
नई दिल्ली। अमेरिका, यूरोप सहित दुनियाभर में कोरोनावायरस का कहर एक बार फिर बढ़ता दिखाई दे रहा है। दुनियाभर में इसके इलाज के लिए नित नई दवाइयां खोजी जा रही है। इस बीच अमेरिका में वैज्ञानिक रिसर्च कर रहे हैं कि क्या मशरूम से कोरोना का इलाज संभव है?
 
MACH-19 (मशरूम एंड चाइनीज हर्ब फॉर कोविड-19) एक मल्टी सेंटर स्टडी है। इस पर सेन डिआगो स्कूल ऑफ मेडिसिन एंड यूसी लॉस एंजलिस, ला जोल्ला इंस्टीट्यूट फॉर इम्युनोलॉजी के साथ मिलकर काम कर रहे हैं।
 
वैज्ञानिकों का मानना है कि मशरूम में वायरस की प्रतिकृति को रोकने की क्षमता है। मशरूम न केवल एंटीबॉडीज की संख्या को बढ़ा सकता है बल्कि T-cell इम्युनिटी को भी बढ़ाता है। इस थ्योरी का इस्तेमाल वे सार्स कोविड-19 के खिलाफ फेज-2 के ट्रायल में परीक्षण के तौर पर करना चाहते हैं।
 
MACH-19 को लेकर जारी तीसरे ट्रायल में मशरूम के औषधिय गुणों का आकलन किया जा रहा है। इसे कोविड वैक्सीनेशन की शुरुआत में कैप्सूल के तौर पर दिया गया, क्या इससे एंटीबॉडीज बढ़ सकती है और इम्युन सिस्टम किस तरह रिस्पांस करता है।
 
मशरूम के फायदे : मशरूम में विटामिन बी, डी, पोटैशियम, कॉपर, आयरन और सेलेनियम भरपूर मात्रा में होता है। यह मांसपेशियों की सक्रियता में बेहद फायदेमंद होता है। मशरूम में भरपूर एंटीऑक्सीडेंट होते है, जो बढ़ती उम्र के लक्षणों को कम करने और वजन घटाने में मदद करते हैं। मशरूम में मौजूद तत्व रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाते हैं।

Show comments

ECI के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में राहुल गांधी की याचिका, SIR में गड़बड़ी के आरोप, INDIA Bloc का मार्च

Economics Nobel 2026: रॉबर्ट ई. हॉल और माइकल वुडफोर्ड को अर्थशास्त्र का नोबेल, आर्थिक स्थिरता पर शोध के लिए मिला सम्मान

Electric Scooter : नया सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, 250KM तक की रेंज का दावा, फीचर्स भी कमाल के

दिल्ली मेट्रो में सीट विवाद में हत्या, पूर्व IAS और वकील बेटा गिरफ्तार

शिवराज सिंह चौहान ने किसे कहा 'नरपिशाच' और क्यों मोहन यादव सरकार के खिलाफ धरने पर बैठे पूर्व सीएम?

सभी देखें

SIR पर रोक लगाने सुप्रीम कोर्ट पहुंचे राहुल गांधी, याचिका में मिलीं 14 खामियां

केरलम, तमिलनाडु, ओडिशा समेत 6 राज्यों में नए राज्यपाल नियुक्त, ढाल सिंह बिसेन बने उत्तराखंड के राज्यपाल

सीएम डॉ. मोहन यादव ने पीएम मोदी के कार्यकाल को किया याद, वर्ष 2047 तक आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में अहम भूमिका निभाएगा मध्यप्रदेश

Mission Shakti 6.0: मेरठ में महिलाओं की सुरक्षा और आत्मनिर्भरता के लिए पैदल मार्च, बेटियों को दिया सशक्त बनने का संदेश

Poonch Encounter : पुंछ में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, लैंडमाइन धमाके में लश्कर के टॉप कमांडर समेत 4 आतंकी ढेर

अगला लेख