dharma sangrah
✕

CoronaVirus in India : बच्चों पर कोरोनावायरस की नई लहर का खतरा

Updated: बुधवार, 20 अप्रैल 2022 (12:35 IST)
नई दिल्ली। भारत में एक बार फिर बढ़ते कोरोनावायरस (coronavirus) के मामलों और चौथी लहर की आशंकाओं ने चिंता बढ़ा दी है। राजधानी दिल्ली में जहां कोरोना के मामले बढ़कर आ रहे हैं, वहीं बच्चों के संक्रमित होने से स्कूलों पर भी असर दिख रहा है। पिछले दिनों दिल्ली सरकार ने भी निर्देश दिए थे कि बच्चों और शिक्षकों के संक्रमित होने की स्थिति में स्कूल या उसके विशेष क्षेत्र को बंद रखा जाए। 
 
दिल्ली के बाद नोएडा और गाजियाबाद के भी 25 स्कूलों में अब तक 162 बच्चे और टीचर संक्रमित मिल चुके हैं। हालांकि विशेषज्ञों का मानना है कि चिंता की कोई बात नहीं है। बच्चों में संक्रमण के बहुत ही हलके लक्षण हैं। वे जल्दी ठीक भी हो रहे हैं।
उल्लेखनीय है कि बच्चों को अभी कोरोना के टीके पूरी तरह नहीं लगे हैं। ऐसे में वायरस का असर उन पर ज्यादा हो सकता है। विशेषज्ञ यह भी मान रहे हैं कोरोना की चौथी लहर नहीं आएगी फिर भी सावधानी बरतने में कोई हर्ज नहीं है। 
 
24 घंटे में 1274 मामले : केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने मंगलवार को बताया कि सुबह सात बजे तक 1,86,72,15,865 कोविड टीके दिए जा चुके हैं, जबकि पिछले 24 घंटों में कोविड संक्रमण के 1,274 नए मरीज सामने आए हैं। इनके साथ ही देश के विभिन्न अस्पतालों में इलाज करवा रहे कोरोना रोगियों की संख्या 11,860 हो गई है। यह संक्रमित मामलों का  0.03 प्रतिशत है। दैनिक संक्रमण दर 0.31 प्रतिशत है।
 
पिछले 24 घंटे में राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सबसे अधिक 211 सक्रिय मामले बढ़े हैं। इसके बाद यहां पर कोरोना मरीजों की संख्या 1,729 हो गई है। इस दौरान 290 लोगों के स्वस्थ होने से ठीक होने वाले मरीजों की कुल संख्या 18,41,162 हो गई। 
 

Show comments

बेंगलुरु में बड़ा हादसा टला, रनवे से टकराया IndiGo का विमान, हादसे के बाद रोकी प्लेन की उड़ान

प्रस्‍ताव ठुकराने पर भड़का ईरान, अमेरिका को फिर दी धमकी, चेतावनी पर क्‍या बोले डोनाल्‍ड ट्रंप?

दिल्ली के तिलक नगर में मचा बवाल, मंत्री प्रवेश वर्मा ने युवक को जड़ा थप्पड़, मामले पर क्‍या बोले अरविंद केजरीवाल?

Mann Ki Baat : जनगणना से सामने आएगा देश की आबादी का नया आंकड़ा, 32 करोड़ से ज्यादा परिवारों का डेटा दर्ज, PM मोदी ने बताया कितना बड़ा काम हुआ पूरा

पाकिस्‍तान को भारत की दो टुक, एस. जयशंकर का UNGA में आतंकवाद पर बड़ा अटैक, दूसरे देश क्‍यों भुगत रहे सजा?

सभी देखें

Gold Price Crash : सोने में 4000 से ज्यादा की गिरावट, चांदी भी हुई सस्ती, जानिए क्यों गिर रहे हैं भाव, क्या खरीदने का सही समय

क्रिकेट से सॉफ्ट टेनिस की ओर, इत्तेफाक ने कैसे बदला देवास के जय मीणा का सफर

Ather Konarc : इस Electric Scooter पर मिल रहा बड़ा फायदा, जानें किस वेरिएंट पर कितनी सब्सिडी

उज्जैन में छत्री चौक स्थित शाही मस्जिद का हिस्सा समुदाय द्वारा स्वत: हटाया जा रहा है-कलेक्टर रोशन सिंह

CEC Gyanesh Kumar Row : ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, पटना में वाटर कैनन का इस्तेमाल, SIR को लेकर उठाए सवाल

अगला लेख