dharma sangrah
✕

सावधान, केरल में कोरोना का कहर, 20 अगस्त तक आ सकते हैं 4.6 लाख मामले

Updated: बुधवार, 11 अगस्त 2021 (07:40 IST)
मुख्‍य बिंदु
  • केरल के 8 जिलों में कहर ढा रहा है कोरोना
  • पिछले 7 दिनों में सामने आए कोविड-19 के आधे से अधिक मामले केरल से
  • 80 प्रतिशत से अधिक मामले डेल्टा स्वरूप
  • राज्य की 55 प्रतिशत आबादी को अब भी संक्रमण होने का खतरा
नई दिल्ली। केरल में कोरोना का कहर थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। राज्य के 8 जिलों का दौरा कर चुकी 6 सदस्यीय एक केंद्रीय टीम ने कहा है कि 1 अगस्त से 20 अगस्त तक राज्य में कोविड-19 के करीब 4.6 लाख मामले सामने आ सकते हैं। राज्य की 55 प्रतिशत आबादी को अब भी संक्रमण होने का खतरा है।
 
केंद्रीय टीम का नेतृत्व करने वाले राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र (एनसीडीसी) के निदेशक डॉ सुजीत सिंह ने कहा कि ओणम का त्योहार (20 अगस्त) नजदीक आने के साथ अनलॉक गतिविधियों और पर्यटन स्थलों को खोलने से चुनौतिपूर्ण परिदृश्य उत्पन्न हो गया है और यह चिंता का विषय है।
 
सिंह ने कहा कि देश में पिछले 7 दिनों में सामने आए कोविड-19 के आधे से अधिक मामले केरल से हैं। इस दक्षिणी राज्य में टीके की दोनों खुराक के बाद भी अधिक संख्या में पुनर्संक्रमण के मामले हैं और इस विषय की जांच की जा रही है।
 
उन्होंने कहा कि उदाहरण के तौर पर, पथनमथिट्टा जिले में प्रथम खुराक लेने के बाद 14,974 लोग वायरस से संक्रमित हुए थे जबकि दोनों खुराक लेने के बाद 5,042 लोग संक्रमित हुए।
 
टीम द्वारा सौंपी गई रिपोर्ट के मुताबिक सभी 8 जिलों में कोविड-19 पॉजिटिविटी (संक्रमण पुष्टि) दर 10 प्रतिशत से अधिक पाई गई और कुछ स्थानों पर यह बढ़ती हुई पाई गई। 80 प्रतिशत से अधिक मामले डेल्टा स्वरूप के हैं।
 
सिंह ने कहा कि केरल में मौजूदा आरटी वैल्यू 1.12 है। मौजूदा रूझान जारी रहने पर एक अगस्त से 20 अगस्त की अवधि में करीब 4.62 लाख मामले सामने आने की उम्मीद है। उल्लेखनीय है कि किसी भी रोग के फैलने की दर को ‘रिप्रोडक्शन नंबर’ या ‘आरटी वैल्यू’ कहा जाता है।
 
टीम ने हाल में कासरगोड, कन्नूर, कोझीकोड, मलप्पुरम, अलप्पुझा, कोल्लम, पथनमथिट्टा और तिरूवनंतपुरम जिलों का दौरा किया था।
 

Show comments

Indian Railways Rules: रात 11 बजे से सुबह 5 बजे तक ट्रेन में मोबाइल चार्जिंग बंद, रेलवे ने क्यों दिया निर्देश?

Electric Scooters : आपके लिए कौन-सा इलेक्ट्रिक स्कूटर बेहतर है? Ola, Honda और TVS के इन इलेक्ट्रिक स्कूटरों की देखें खूबियां

Jio Listing : पहले ही दिन 26.81% उछला जियो का शेयर, निवेशकों की संपत्ति ₹2.76 लाख करोड़ बढ़ी

DA Hike 2026 : केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 3% बढ़ा, पेंशनधारकों को भी दिवाली से पहले तोहफा

MLC Election Results 2026: यूपी, बिहार में MLC चुनाव परिणामों ने चौंकाया, जानिए कहां किसका पलड़ा भारी?

सभी देखें

Cyclone Arnab : आंध्रप्रदेश के 13 जिलों में अचानक बाढ़ का खतरा, ओडिशा से तेलंगाना तक भारी बारिश का अलर्ट

Israel Election 2026 : नेतन्याहू की पार्टी ने अरब दलों पर लगाया चुनाव ‘चुराने’ का आरोप, जांच की मांग

'जगन्नाथ का रथ' तभी आगे बढ़ेगा, जब सबका हाथ लगेगा, इंदौर में RSS का चरैवेति एकत्रीकरण संपन्न

योगी सरकार की बड़ी पहल, 'यूपी राइज 2026' में युवाओं ने पेश किए 20 से अधिक शानदार स्टार्टअप आइडिया, जानें किसने जीता पहला इनाम

योगी सरकार का बड़ा फैसला, दिवाली पर जलाएं 'एक दीया गोमाता के नाम', 7500 से ज्यादा गो आश्रय केंद्र होंगे रोशन

अगला लेख