dharma sangrah
✕

चीन में बढ़ा कोरोना का कहर, कांग्रेस नेता ने की COVID-19 प्रोटोकॉल की मांग

Updated: बुधवार, 21 दिसंबर 2022 (07:50 IST)
नई दिल्ली। चीन समेत दुनिया के कई देशों में कोरोना वायरस का कहर फिर बढ़ता नजर आ रहा है। हालात इतने गंभीर हैं कि अस्पतालों के बाहर लंबी लाइन लग रही हैं, मरीजों को बेड नहीं मिल रहे। कोरोना से होने वाली मौतों की वजह से श्मशान में भी जगह नहीं है। पड़ोसी देश में कोरोना के बढ़ते कहर को देखते हुए भारत सरकार भी अलर्ट पर है। इस बीच कांग्रेस नेता मनीष तिवारी ने सरकार से कोरोना प्रोटोकॉल लगाने की मांग की है।
ALSO READ: covid-19 : चीन में कोरोना से मचे हाहाकार के बाद भारत में अलर्ट, एडवायजरी जारी, स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने बुलाई बड़ी बैठक
 
मनीष तिवारी ने ट्वीट कर कहा कि चीन में कोविड-19 की खतरनाक स्थिति को देखते हुए सरकार को चीन से आने-जाने वाली सभी उड़ानें जल्द से जल्द निलंबित करनी चाहिए।
 
उन्होंने कहा कि अमेरिका, जापान और दक्षिण कोरिया में स्पाइक को देखते हुए और एक नए घातक वैरिएंट के उभरने की आशंका को देखते हुए भारत को COVID-19 प्रोटोकॉल को फिर से शुरू करने पर विचार करना चाहिए।
 
 
विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार, चीन में कोरोनावायरस से अब तक कुल 1 करोड़ 88 हजार 555 लोग संक्रमित हो चुके हैं। महामारी की वजह से 31 हजार 378 लोग मारे गए। 

Show comments

लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

सभी देखें

CM योगी का अखिलेश से बड़ा सवाल, कहां से देंगे 30 लाख नौकरियां, पिछले कार्यकाल में कितनी नौकरियां दीं?

CM योगी के हाथों 46 हजार 800 युवाओं को मिला टैबलेट

CM योगी के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले युवाओं के चेहरे, बोले- मेहनत का मिला फल

UP Khadi Mahotsav 2026 : यूपी में खादी को मिला नया विस्तार, 150 स्टॉल पर दिखेगा देसी हुनर, रोजगार और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मिलेगी रफ्तार

UP News : हाड़ कंपाती ठंड में मजदूरों को बड़ी राहत देगी योगी सरकार, 1 दिसंबर से खुलेंगे मुफ्त लेबर अड्डे; बिस्तर और खाना भी मिलेगा

अगला लेख