biodatamaker
✕

खुशखबर, अब 5 मिनट में हो जाएगी Corona की जांच

Updated: शनिवार, 28 मार्च 2020 (13:31 IST)
वाशिंगटन। अमेरिका की एक प्रयोगशाला ने कोरोना वायरस का एक ऐसा जांच किट ईजाद किया है जो महज 5 मिनट में बता सकता है कि व्यक्ति संक्रमित है या नहीं। खास बात यह है कि यह इतना हल्का और छोटा किट है कि इसे एक स्थान से दूसरे स्थान तक ले जाना बेहद आसान है।
 
एबॉट लेबोरेटरीज ने एक बयान में कहा कि अमेरिका के खाद्य एवं औषध प्रशासन (एफडीए) ने जल्द से जल्द, अगले हफ्ते तक स्वास्थ्य देखभाल प्रदाताओं को इसे मुहैया कराने के लिए इसे आपात मंजूरी दी है।
 
कंपनी ने एक बयान जारी कर कहा कि अणु संबंधी तकनीक पर आधारित इस जांच में, अगर कोई व्यक्ति संक्रमित नहीं है तो इसका पता भी 13 मिनट में लग जाएगा।
 
कंपनी के अध्यक्ष और मुख्य संचालन अधिकारी रॉबर्ट फोर्ड ने कहा, 'कोविड-19 वैश्विक महामारी से विभिन्न मोर्चो पर लड़ा जाएगा और मिनटों में नतीजे देने वाले पोर्टेबल आणविक जांच से इस वायरस से लड़ने के लिए आवश्यक नैदानिक हल मिलेगा।'
 
फोर्ड ने कहा कि जांच किट सूक्ष्म होने का मतलब है कि इसे उन अस्पतालों के बाहर लगाया जा सकता है कि जहां कोविड-19 के काफी मामले आ रहे हैं। (भाषा)

Show comments

Harley-Davidson की सस्ती बाइक भारत में होगी लॉन्च, मचेगा तहलका

Royal Enfield Himalayan 750 : नए एडवेंचर टूरर से उठा पर्दा, पहली बार मिलेगा क्रूज कंट्रोल, जानिए इंजन और फीचर्स की पूरी जानकारी

हवाई यात्रा मत कीजिए, सुप्रीम कोर्ट ने क्यों कहा, याचिका पर तत्काल सुनवाई से इंकार

लद्दाख में शराब कारोबारियों ने सोनम वांगचुक के खिलाफ खोला मोर्चा, एप्पल वाइन के व्यापार पर उठाए सवाल

PF खाते में पैसा आया या नहीं? घर बैठे ऐसे चेक करें अपना बैलेंस और पासबुक, मोबाइल से मिनटों में मिलेगा पूरा हिसाब

सभी देखें

SIR पर बहस की चुनौती, सरकार संसद का विशेष सत्र बुलाने को तैयार, राहुल गांधी ने अमित शाह को क्या कहा

काशी को मिला देश का पहला अर्बन ट्रांसपोर्ट रोपवे, 45 मिनट का सफर अब सिर्फ 16 मिनट में

रामलला का आंगन 1 लाख दीपों से जगमगाएगा, अयोध्या में दीपोत्सव की ऐतिहासिक तैयारी

यूपी के बाहुबली नेता राजा भैया को किसने दी जान से मारने की धमकी? पुलिस ने दर्ज की FIR

Royal Enfield Himalayan 750 : नए एडवेंचर टूरर से उठा पर्दा, पहली बार मिलेगा क्रूज कंट्रोल, जानिए इंजन और फीचर्स की पूरी जानकारी

अगला लेख