dharma sangrah

Corona India Update : कोरोना ने फिर डराया, 1 दिन में मिले 20,557 नए मामले

Updated: बुधवार, 20 जुलाई 2022 (17:27 IST)
नई दिल्ली। भारत में कोरोना फिर से पैर पसारते जा रहा है। अब फिर से 1 दिन में कोरोनावायरस संक्रमण के 20,557 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4,38,03,619 हो गई, वहीं उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 1,45,654 पर पहुंच गई।
 
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से बुधवार को सुबह 8 बजे जारी अद्यतन आंकड़ों के अनुसार भारत में संक्रमण से 40 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 5,25,825 हो गई। देश में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 1,45,654 हो गई है, जो कुल मामलों का 0.33 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटे में उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 2000 की बढ़ोतरी हुई है। मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 98.47 प्रतिशत है।
 
अद्यतन आंकड़ों के अनुसार दैनिक संक्रमण दर 4.13 प्रतिशत जबकि साप्ताहिक संक्रमण दर 4.64 प्रतिशत है। देश में अभी तक कुल 4,31,32,140 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं और कोविड-19 से मृत्युदर 1.20 प्रतिशत है, वहीं राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक कोविड-19 रोधी टीकों की 200.61 करोड़ खुराकें दी जा चुकी हैं।
 
गौरतलब है कि देश में 7 अगस्त 2020 को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त 2020 को 30 लाख और 5 सितंबर 2020 को 40 लाख से अधिक हो गई थी। संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर 2020 को 50 लाख, 28 सितंबर 2020 को 60 लाख, 11 अक्टूबर 2020 को 70 लाख, 29 अक्टूबर 2020 को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे।
देश में 19 दिसंबर 2020 को ये मामले 1 करोड़ से अधिक हो गए थे। पिछले साल 4 मई को संक्रमितों की संख्या 2 करोड़ और 23 जून 2021 को 3 करोड़ के पार पहुंच गई थी। इस साल 26 जनवरी को मामले 4 करोड़ के पार हो गए थे।

मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार देश में पिछले 24 घंटे में संक्रमण से मौत के 40 मामले सामने आए। इनमें से केरल में 11, महाराष्ट्र तथा पश्चिम बंगाल में 6-6, पंजाब में 4, सिक्किम में 3, दिल्ली में 2 और हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, मणिपुर, ओडिशा तथा राजस्थान में 1-1 मामला सामने आया।

Show comments

TVS iQube MillionR Edition लॉन्च, 145 किमी रेंज और Type-C चार्जिंग समेत मिलेंगे ये फीचर्स, हासिल किया 10 लाख यूनिट का आंकड़ा, कीमत जानेंगे तो हो जाएंगे हैरान

नेपाल में बाढ़ से तबाही तो दिल्ली में H1N1 का कहर, मामलों की संख्या 3000 के करीब

कांवड़ यात्रा पर दिग्विजय सिंह के बयान से गरमाई सियासत, भाजपा ने बताया सनातन का अपमान, माफी की मांग

चीनी कैमरे ने रिकॉर्ड की Nepal की तबाही का भयावह दृश्‍य, जिस जगह टूटा था ग्लेशियर, वहां पहुंचा चीनी हेलीकॉप्टर

तिब्बत में टूटा ग्लेशियर का 'थूथन', नेपाल में हाहाकार, 30 फीट ऊंची प्रलयंकारी बाढ़ का खौफनाक सच

सभी देखें

सैनिक कल्याण में धामी सरकार का बड़ा मॉडल, अग्निवीरों के लिए रोजगार सेल बनाने वाला उत्तराखंड बना देश का पहला राज्य

चीन की स्मार्ट सिटी से नेपाल में तबाही? रसुवा फ्लैश फ्लड पर पत्रकार समूह का सनसनीखेज दावा

युवा विद्यार्थी मंथन में CM धामी का संवाद, बोले- युवा पीढ़ी के सपनों से बनेगा विकसित उत्तराखंड

Rajgarh Bus Accident : राजगढ़ में बड़ा स्लीपर बस हादसा, 4 यात्रियों की मौत, ब्रिज पर तिरछी हुई बस, नीचे गिरे यात्री

CM मोहन यादव ने सरकारी स्कूलों को लेकर दिए बड़े निर्देश, सुविधाओं और इंफ्रास्ट्रक्चर पर रहेगा फोकस

अगला लेख