sundarkand
✕

UP बोर्ड परीक्षाओं पर गहराया Corona का साया, 17 अधिकारी आए चपेट में

Updated: बुधवार, 14 अप्रैल 2021 (23:42 IST)
लखनऊ। दुनिया के सबसे बड़े शैक्षणिक बोर्ड माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश की हाईस्कूल और इंटरमीडियट की परीक्षाओं पर एक बार फिर कोरोनावायरस (Coronavirus) महामारी का साया गहरा गया है। परीक्षाओं से जुड़े 19 में से 17 अधिकारी कोरोना की चपेट में आ गए हैं और उनके ठीक होने के बाद ही इस सिलसिले में आगे कोई बात बढ़ सकेगी।

राज्य के माध्यमिक एवं उच्च शिक्षा मंत्री उपमुख्यमंत्री डॉक्टर दिनेश शर्मा ने बताया, हमारी परीक्षाएं 24 अप्रैल से निर्धारित थीं, जिनको हमने कोरोना का संक्रमण देखते हुए आठ मई से निर्धारित किया है। अभी हम प्रतिदिन समीक्षा कर रहे हैं। हम सम्यक परीक्षण के बाद इस विषय पर मुख्यमंत्री के साथ बैठने वाले भी थे, लेकिन दुर्भाग्य से वह खुद ही कोरोना संक्रमित हो गए।

उन्होंने कहा, हमारे 19 अधिकारी हैं, जो सीधे बोर्ड की परीक्षाओं से संबंधित होते हैं। उनमें से 17 संक्रमित हैं और अस्पताल में भर्ती हैं। हमारे अपर मुख्य सचिव, विशेष सचिव, संयुक्त सचिव और निदेशक कोविड-19 संक्रमित हो चुके हैं। उनके स्वस्थ होते ही हम इस संबंध में विचार-विमर्श करने के बाद मुख्यमंत्री से बात करेंगे। उसके बाद हम आठ मई से होने वाली परीक्षा के संदर्भ में कुछ कह पाने की स्थिति में होंगे।
ALSO READ: COVID-19 : इंदौर में बिगड़ी व्यवस्थाओं पर कांग्रेस विधायक ने दी कानून हाथ में लेने की चेतावनी
गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद का प्रयागराज बोर्ड दुनिया का सबसे बड़ा शैक्षणिक बोर्ड है, जिसमें हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के लगभग 57 लाख परीक्षार्थी प्रतिवर्ष परीक्षा देते हैं।
ALSO READ: दिल्ली में कोरोना के सभी रिकॉर्ड टूटे, 17 हजार से अधिक नए केस, CM केजरीवाल ने कल बुलाई बैठक
शर्मा ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक के साथ बैठक करके पूरे देश के परिप्रेक्ष्य में विद्यार्थियों और शिक्षकों के हितों को देखते हुए व्यापक विचार-विमर्श के बाद निर्णय लिया है कि हाईस्कूल की परीक्षा रद्द होगी और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं फिलहाल स्थगित की गई हैं।

अब एक जून को फैसला होगा कि उसके बारे में क्या नीति अपनाई जाए और 15 दिन पहले इंटरमीडिएट के छात्रों को परीक्षा के बारे में सूचना दी जाएगी। स्थितियां सामान्य होने पर यह सारी गतिविधियां होंगी ऐसा निर्णय लिया गया है।(भाषा)

Show comments

Tata Punch EV और Nexon EV को कड़ी टक्कर देगी Hyundai की सस्ती EV कार, जानिए कितनी मिलेगी रेंज

PM Kisan 24th Installment : किसानों के खाते में आ गए ₹2,000, पीएम मोदी ने जारी की 19 हजार करोड़ रुपये की किस्त, ऐसे चेक करें अपना स्टेटस

Samsung W27 : धमाका करने आया सैमसंग का सस्ता स्मार्टफोन, कंपनियों के छूटे पसीने

IDBI Bank Privatization : निर्मला सीतारमण का राहुल गांधी पर पलटवार, कांग्रेस राज के बैंक घोटालों की खोली पोल

क्यों गिर रहे सोने-चांदी के भाव? रिकॉर्ड हाई से गोल्ड 51000 सस्ता, सिल्वर 2.33 लाख से अधिक टूटी, क्या खरीदारी का यही है सही मौका या करें इंतजार?

सभी देखें

Census 2027: 25 जनवरी से शुरू होगी देश की आबादी की गिनती, जानिए किन राज्यों में टली प्रक्रिया

मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा: प्रदेश में बस संचालन को नई गति दे रही निजी भागीदारी और आधुनिक तकनीक

रिलायंस ने तोड़ा कमाई का रिकॉर्ड, तिमाही मुनाफा 33.8% उछलकर ₹29,550 करोड़, पहली बार ₹3.62 लाख करोड़ के पार पहुंचा रेवेन्यू

कैलाश विजयवर्गीय के बयान पर कांग्रेस का निशाना, बोले- सवालों से घबराती है भाजपा

UP की 58 हजार ग्राम पंचायतों का बदलेगा विकास मॉडल! योगी सरकार का हाईटेक प्लान, अब तकनीक से बनेगी गांवों की विकास योजना

अगला लेख