suvichar

COVID-19 : इंदौर में बिगड़ी व्यवस्थाओं पर कांग्रेस विधायक ने दी कानून हाथ में लेने की चेतावनी

Updated: बुधवार, 14 अप्रैल 2021 (23:18 IST)
इंदौर। मध्य प्रदेश में कोरोनावायरस (Coronavirus) कोविड-19 से सबसे ज्यादा प्रभावित इंदौर में चिकित्सा संसाधनों के भारी अभाव को लेकर कांग्रेस के एक स्थानीय विधायक ने राज्य की भाजपा सरकार पर बुधवार को तीखा हमला बोला और इसमें सुधार नहीं होने पर कानून हाथ में लेने की चेतावनी दी।

कांग्रेस विधायक संजय शुक्ला ने कहा, अगर शहर की चिकित्सा व्यवस्थाओं में जल्द सुधार नहीं हुआ, तो जनहित में कानून हाथ में लेने पर विवश होना पड़ेगा।हालांकि विधायक ने यह स्पष्ट नहीं किया कि वह क्या करेंगे।

शहर के क्षेत्र क्रमांक-एक की विधानसभा में नुमाइंदगी करने वाले शुक्ला ने अलग-अलग अस्पतालों का दौरा करने के बाद बात की। उन्होंने कहा, कोविड-19 के मरीजों के परिजनों और अस्पताल संचालकों के साथ बातचीत में खुलासा हुआ है कि शहर में बिस्तरों के साथ ही रेमडेसिविर दवा के इंजेक्शन व मेडिकल ऑक्सीजन का भारी अभाव है।

शुक्ला ने दावा किया कि महामारी के घातक प्रकोप के चलते स्थानीय श्मशानों में इतनी अर्थियां आ रही हैं कि इनके दाह संस्कार के लिए लकड़ियां भी कम पड़ने लगी हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सूबे में सत्तारूढ़ भाजपा महामारी के मुश्किल दौर में उस आम जनता की पीड़ा की अनसुनी कर रही है, जिसने उसे सत्ता की कुर्सी तक पहुंचाया है।
ALSO READ: दिल्ली में कोरोना के सभी रिकॉर्ड टूटे, 17 हजार से अधिक नए केस, CM केजरीवाल ने कल बुलाई बैठक
कांग्रेस विधायक ने चेताया, अगर इंदौर में चिकित्सा व्यवस्थाएं जल्द ही नहीं सुधरीं, तो हमें जनहित में कानून अपने हाथ में लेना पड़ेगा और इसकी जिम्मेदार प्रदेश सरकार होगी।
ALSO READ: राजस्थान में Corona की दूसरी लहर का असर, सभी शहरों में शाम 6 से सुबह 6 बजे तक के लिए लगेगा कर्फ्यू
इस बीच, जिलाधिकारी मनीष सिंह ने कहा कि इंदौर के अस्पतालों में स्थानीय संक्रमितों के साथ ही प्रदेश के कई जिलों के मरीज भर्ती हैं, जिससे चिकित्सा तंत्र पर भारी दबाव है। इसके मद्देनजर अस्पतालों में बिस्तरों की तादाद लगातार बढ़ाई जा रही है। उन्होंने कहा कि मेडिकल ऑक्सीजन और अन्य चिकित्सा संसाधनों की भी व्यवस्था की जा रही है।(भाषा)

Show comments

ChatGPT का 80s Photo Trend वायरल, ऐसे बनाएं अपनी तस्वीर को 1980 के दशक की रेट्रो फोटो

इंदौर नगर निगम की हरकत, अपोलो टॉवर सील किया तो बेजुबान कुत्‍तों को भी अंदर कैद कर दिया, लोगों ने दी गालियां

FAS की रिपोर्ट देख सो नहीं पाएगा पाकिस्तान, भारत के पास करीब 190 Nuclear Warheads होने का अनुमान, नए मिसाइल सिस्टम से बढ़ सकता है जखीरा

iPhone Duo यहां मिल रहा सबसे सस्ता, भारत से करीब 1 लाख रुपए कम है कीमत, iPhone 18 Pro और Pro Max की कीमत भी जानिए

इंदौर में ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को लेकर राहुल गांधी ने मांगी छात्रों से राय, कहा एजुकेशन सिस्टम में उम्मीद खो चुके स्टूडेंट

सभी देखें

LIVE: भारत में पुतिन का जोरदार स्वागत, पीएम मोदी से करेंगे मुलाकात

नेपाल बाढ़: सबसे कम जिम्मेदार, सबसे ज्यादा नुकसान

Top News 11 September: भारत पहुंचे पुतिन, बैंकों में हड़ताल, राम मंदिर में फर्जी VVIP पास

इंडोनेशिया में 24 घंटे में फटे 6 ज्वालामुखी का गुबार 15 km ऊपर पहुँचा; जानें क्या भारत के बैरन आइलैंड को भी है खतरा?

BRICS Summit 2026: पुतिन-जिनपिंग के लिए दिल्ली में अभेद्य सुरक्षा घेरा, 4 लेयर सिक्योरिटी और हाई अलर्ट पर पूरे रूट

अगला लेख