dharma sangrah
✕

भारत में पैर पसारता Corona virus, 9983 नए मामले, कुल 2,56,611 संक्रमित

Updated: सोमवार, 8 जून 2020 (12:36 IST)
नई दिल्ली। देश में कोविड-19 के रिकॉर्ड 9,983 नए मामले सामने आए जिससे देशभर में संक्रमितों की कुल संख्या 2,56,611 पर पहुंच गई, जबकि संक्रमण के कारण 206 और मौतें होने के साथ ही मरने वालों की संख्या 7,135 हो गई।
ALSO READ:  दुनियाभर में 4 लाख, भारत में 7 हजार से ज्यादा लोगों की मौत
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार वर्तमान में देश में उपचाराधीन मरीजों की संख्या 1,25,381 है जबकि 1,24,094 मरीज बीमारी से ठीक हो चुके हैं। 1 मरीज देश से बाहर जा चुका है। स्वास्थ्य मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि इस प्रकार अब तक लगभग 48.36 प्रतिशत मरीज ठीक हो चुके हैं। पुष्टि किए गए मामलों में विदेशी नागरिक भी शामिल हैं।
 
रविवार सुबह से हुई 206 मौतों में से 91 मौतें महाराष्ट्र, 30 मौतें गुजरात, 18-18 मौतें तमिलनाडु और उत्तरप्रदेश, 13-13 मौतें पश्चिम बंगाल और मध्यप्रदेश, 9 राजस्थान, 4 हरियाणा, 2-2 मौतें आंध्रप्रदेश, कर्नाटक, जम्मू-कश्मीर और उत्तराखंड में हुई हैं, जबकि ओडिशा और पंजाब में 1-1 मौत हुई है।
 
देशभर में कोरोना वायरस के संक्रमण के कारण अभी तक हुई कुल 7,135 मौतों में से 3,060 मौतों के साथ महाराष्ट्र सबसे ऊपर है जिसके बाद गुजरात में 1,249 मौतें हुईं जबकि दिल्ली में 761 मौतें हुई हैं। इसके अलावा मध्यप्रदेश में 412, पश्चिम बंगाल में 396, उत्तरप्रदेश में 275, तमिलनाडु में 269, राजस्थान में 240 और तेलंगाना में 123 मौतें हुई हैं।
 
मरने वालों की संख्या आंध्रप्रदेश में 75, कर्नाटक में 61 और पंजाब में 51 तक पहुंच गई। जम्मू-कश्मीर में बीमारी के कारण 41 लोगों की मौत हुई है जबकि बिहार में 30 मौतें हुई हैं। हरियाणा में 28, केरल में 15, उत्तराखंड में 13, ओडिशा में 9 और झारखंड में 7 लोगों की मौतें हुई हैं।
 
हिमाचल प्रदेश और चंडीगढ़ में 5-5 मौतें हुई हैं जबकि असम और छत्तीसगढ़ में 4-4 मौतें हुई हैं। मेघालय और लद्दाख में 1-1 मौत हुई है। मंत्रालय की बेवसाइट के अनुसार मरने वाले 70 प्रतिशत से अधिक मरीज अन्य बीमारियों से भी पीड़ित थे। (भाषा)

Show comments

INDIA ब्लॉक मार्च मामले में सुनवाई, CJI सूर्यकांत ने वकीलों की भूमिका पर उठाए सवाल

सागर SP पद से हटाए गए IPS अनुराग सुजानिया ने छोड़ी नौकरी, DGP को दिया इस्तीफा

'हैप्पी दिवाली मोदीजी', राहुल गांधी ने फिर दी खुली बहस की चुनौती, बोले- डरिए मत, सामने आइए

Vivo Y32 5G : सस्ते में मिलेगा वीवो का 5G स्मार्टफोन, 37 घंटे चलेगी बैटरी, जानें फीचर्स

Samsung Galaxy S27 Ultra की कीमत कितनी होगी? नए कैमरा डिजाइन और प्राइवेसी डिस्प्ले के साथ 2027 में होगा लॉन्च

सभी देखें

ट्रंप की हार से भारत और भारतीयों को क्या-क्या होगा फायदा?

गुजरात में फूड सेफ्टी ऑफिसर के पदों पर बंपर भर्ती: जानें योग्यता और आवेदन प्रक्रिया

2 बच्चों के नियम पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा सवाल: क्या चुनाव लड़ने की शर्त अब हो गई है बेमानी?

विवेक रामास्वामी को हराकर एमी एक्टन ने जीता चुनाव, ओहायो में 20 साल बाद डेमोक्रेट्स की वापसी

LIVE: मिड टर्म इलेक्शन में ट्रंप को बड़ा झटका, अमेरिकी कांग्रेस में खत्म हुआ दबदबा

अगला लेख