Daily Horoscope
✕

दिल्ली से लौटा था कोरोना पॉजिटिव, खरीदारी करने क्वारंटाइन सेंटर से भागा

Updated: बुधवार, 8 जुलाई 2020 (12:35 IST)
मेलबर्न। भारत से हाल ही में लौटने के बाद बुधवार को कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया 32 वर्षीय व्यक्ति पृथक-केन्द्र से भागकर ऑक्लैंड की एक सुपरमार्केट में खरीदारी के लिए चला गया।
 
‘न्यूजीलैंड हेराल्ड’ की खबर के अनुसार बुधवार को संक्रमित पाए जाने के बाद उसे क्वारंटाइन सेंटर भेजा गया था। हालांकि व्यक्ति में कोविड-19 के कोई लक्षण नहीं थे और उसके किसी संक्रमित व्यक्ति के सम्पर्क में आने के रिकॉड भी सामने नहीं आए थे। वह 3 जुलाई को दिल्ली से लौटा था।
 
रिपोर्ट में स्वास्थ्य मंत्री क्रिस हिप्किन्स ने व्यक्ति की आलोचना करते हुए उसे स्वार्थी बताया और कहा कि उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। लेकिन उन्होंने इस पूरी घटना में सरकार की नाकामी पर कोई बात नहीं की। उन्होंने कहा कि अगर किसी को माफी मांगनी चाहिए तो वह उस व्यक्ति को जिसने कानून तोड़ा।
 
हिप्किन्स ने बताया कि पृथक केंद्र की चहारदीवारी के उस हिस्से से व्यक्ति भागने में सफल रहा, जो टूटा हुआ है। इस हिस्से की मरम्मत की जा रही है।
 
उन्होंने कहा कि व्यक्ति ने विक्टोरिया सेंट वेस्ट में सुपर मार्केट में करीब 20 मिनट बिताए। हालांकि वह 70 मिनट बाद पृथक-केन्द्र लौटा था।
 
रिपोर्ट में कहा गया कि उस पर अब कार्रवाई की जाएगी और उसे छह महीने की जेल हो सकती है या 4000 डॉलर के जुर्माने का भुगतान करना होगा। सुपरमार्केट के कर्मचारियों भी स्वयं दूसरों से पृथक हो गए हैं और उनकी कोविड-19 की जांच भी की जाएगी।
 
न्यूजीलैंड में अभी कोविड-19 के 23 मरीजों का इलाज जारी है और सभी पृथक केन्द्र या पृथक-वास में हैं। यहां कुल 1187 पुष्ट मामले हैं। (भाषा)

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख