ramcharitmanas
✕

बड़ी खबर, राष्ट्रपति भवन परिसर से लेकर लोकसभा सचिवालय तक कोरोना की दस्तक

Updated: मंगलवार, 21 अप्रैल 2020 (15:29 IST)
नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस का कहर बढ़ता ही जा रहा है। राष्‍ट्रपति भवन परिसर में एक कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद 100 से ज्यादा परिवारों ने खुद को क्वारनटाइन कर लिया। इस बीच लोकसभा सचिवालय में कार्यरत एक सफाईकर्मी में कोविड-19 संक्रमण की पुष्टि हुई है।

राष्ट्रपति भवन परिसर में 100 से अधिक परिवार ऐहतियात के तौर पर स्वत: पृथकवास पर चले गए जब एक सफाई कर्मी का एक रिश्तेदार जांच में कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया।

अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि राष्ट्रपति भवन परिसर में रहने वाले एक सफाई कर्मी के रिश्तेदार को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया था।

यह कदम तब उठाया गया जब सफाई कर्मी की मां की कुछ दिनों पहले कोविड-19 संक्रमण के कारण बी एल कपूर अस्पताल में मौत हो गई।

एक अधिकारी ने बताया, ‘उसकी मां राष्ट्रपति भवन परिसर से बाहर रहती थी। जांच में उसके पॉजिटिव आने के बाद, उसके सभी रिश्तेदारों को पृथकवास में भेजा गया था और जांच की गई थी। रिश्तेदारों की जांच रिपोर्ट निगेटिव थी।

उन्होंने बताया कि सफाई कर्मी की मां की मौत के बाद पहले तकरीबन 25 परिवार स्वत: पृथकवास में चले गए। अब करीब 100 परिवार एहतियात के तौर पर स्वत: पृथकवास पर चले गए हैं।

लोकसभा सचिवालय में तैनात सफाईकर्मी भी कोरोना पॉजिटिव : लोकसभा सचिवालय में कार्यरत एक सफाईकर्मी में कोविड-19 संक्रमण की पुष्टि हुई है जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया।


सूत्रों के मुताबिक संक्रमित वह व्यक्ति पिछले कई दिनों से कार्यालय नहीं गया था। उसे बुखार, खांसी और सांस लेने में तकलीफ हो रही थी। जांच के बाद वह कोविड-19 से संक्रमित पाया गया।उन्होंने बताया कि उसे सफदरजंग अस्पताल के विशेष वार्ड में भर्ती कराया गया है। उसके परिवार को 11 सदस्यों की भी कोरोना वायरस की जांच की गई है और परिणाम प्रतिक्षित हैं। (भाषा)

Show comments

अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, उत्तराखंड पुलिस ने बताया कैसे 88 दिन में पूरी हुई जांच

Toyota Glanza Facelift : टोयोटा की सस्ती कार लॉन्च, त्योहारों पर मचाएगी धमाका, जानिए क्या हैं फीचर्स

हिंदू धर्म छोड़कर इस्लाम अपनाने पर नहीं मिलेगा आरक्षण का लाभ, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान हंगामा, अभिजीत दीपके बोले- 50-100 रुपए देकर बाहर कीजिए, लहरा दो तिरंगा को लेकर बताया प्लान

Stock Market Rally : शेयर बाजार में तूफानी तेजी, सेंसेक्स 1,533 अंक उछला, निफ्टी में भी 375 अंकों की छलांग

सभी देखें

LIVE: दिल्ली में आज CJP का तिरंगा मार्च, पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

दिल्ली में CJP के तिरंगा मार्च से पहले बड़ा फैसला, 16-17 अक्टूबर को बंद रहेगा कनॉट प्लेस का सेंट्रल पार्क

दिल्ली की रामलीला में 30 फुट के 'कॉकरोच' का होगा दहन, रावण-कुंभकर्ण और मेघनाद के साथ जलेगा पुतला

सुप्रीम कोर्ट ने कहा- मीडिया रिपोर्ट के आधार पर नहीं ले रहे संज्ञान, CJP प्रदर्शन मामले में केंद्र ने दी माफी पर सफाई

Voter List Update: 17 राज्यों में वोटर लिस्ट का रिवीजन करेगा चुनाव आयोग, 2027 में 18 साल के होने वाले युवा भी कर सकेंगे आवेदन

अगला लेख