dharma sangrah
✕

UP में Corona के सक्रिय मरीजों की संख्या 3 लाख के पार

Updated: सोमवार, 26 अप्रैल 2021 (23:27 IST)
लखनऊ। कोरोनावायरस (Coronavirus) की पहली लहर के मुकाबले 30 गुना ज्यादा घातक मौजूदा लहर के नेटवर्क को तोड़ने के हरसंभव उपाय कर रही उत्तर प्रदेश सरकार के तमाम प्रयासों के बावजूद सक्रिय मरीजों की संख्या सोमवार को 3 लाख के आंकड़े को पार कर गई।

पिछले 24 घंटे में एक लाख 86 हजार 346 संदिग्धों के नमूनों की जांच की गई, जबकि 33574 मरीजों की टेस्ट रिपोर्ट पॉजीटिव मिली। इस अवधि में पहले से भर्ती 249 मरीजों की मौत हो गई, हालांकि 27 हजार 619 मरीज कोरोना संक्रमण से उबर पाने में सफल भी हुए। नए मामलों को मिलाकर अब राज्य में सक्रिय मरीजों की संख्या तीन लाख चार हजार 199 हो चुकी है।

इस दौरान लखनऊ में 4566 नए मरीज मिले, जबकि 6035 स्वस्थ भी हुए और 21 की मौत हो गई। जिले में फिलहाल 50 हजार 627 मरीजों का उपचार किया जा रहा है। कानपुर में 2040 नए मामले सामने आए और 28 की मौत हुई। इसी तरह प्रयागराज में 1113, वाराणसी में 1838, मेरठ में 1290, गोरखपुर में 1539, झांसी में 1024 और मुरादाबाद में 1020 नए केस प्रकाश में आए।

इस अवधि में लखनऊ के अलावा प्रयागराज और वाराणसी में नए मामलों की तुलना में स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या अधिक रही। नोएडा में इस दौरान 655 नए मरीज मिले, जबकि 406 स्वस्थ भी हुए, लेकिन 15 मरीजों की मृत्यु ने जिला प्रशासन की चिंताओं में इजाफा किया। वाराणसी में एक दिन में 19, मेरठ में 11, प्रयागराज में 11 मरीजों ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।(वार्ता) 

Show comments

Baba Ramdev : पहनाई माला, कहा था भगवान का अवतार, अब बोले- पाखंडी, बाबा बागेश्वर से क्यों नाराज हुए स्वामी रामदेव

WhatsApp Web इस्तेमाल करने वालों के लिए अलर्ट, पब्लिक कंप्यूटर पर न करें यह गलती, वरना हैक हो सकता है अकाउंट

क्या दुनिया की बड़ी शक्तियां नया समीकरण बना रही हैं और भारत बाहर खड़ा है?

पहली बार हाथ में आया गेमिंग कंट्रोलर, GTA 6 खेलते-खेलते शशि थरूर ने नोटबंदी पर कह दी यह बड़ी बात

सावधान! जिस बिसलेरी की बोतल को समझते हैं सबसे शुद्ध, जांच में उसी का पानी निकला असुरक्षित; FSSAI का बड़ा एक्शन

सभी देखें

लंदन जाने से रोके जाने के बाद अब CJP नेता सौरव दास पर विदेश मंत्रालय का बड़ा एक्शन! 7 दिन में मांगा नोटिस का जवाब

75 साल के कन्हैया को वृद्धाश्रम में मिली मुहब्‍बत, 63 की सबीना संग पीले कि‍ए हाथ, वायरल हो रही लव स्‍टोरी

UP Assembly Election 2027: सपा से तकरार के बीच इमरान मसूद का मायावती को खुला न्योता! क्या 30 साल बाद फिर साथ आएंगे 'हाथ' और 'हाथी'?

भोपाल के लाल परेड ग्राउंड में हो सकती है INDIA गठबंधन की रैली, कांग्रेस ने प्रशासन से 7 दिसंबर से मांगा मैदान

अगला लेख