dharma sangrah

Corona India Update: प्रतिदिन घट रहा है कोरोना का प्रकोप, 279 नए मामले, 4855 उपचाराधीन व 5 की मौत

Updated: बुधवार, 30 नवंबर 2022 (12:36 IST)
नई दिल्ली। भारत में 1 दिन में कोविड-19 के 279 नए मामले आने से देश में अब तक संक्रमित हो चुके लोगों की संख्या बढ़कर 4,46,72,347 हो गई है जबकि उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 4,855 रह गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के बुधवार सुबह 8 बजे तक अद्यतन आंकड़ों के अनुसार संक्रमण से 5 और मरीजों की मौत होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 5,30,620 हो गई है।
 
इन मौतों में केरल द्वारा संक्रमण से मौत के आंकड़ों का पुनर्मिलान करने के बाद मृतकों की सूची में जोड़े गए 2 मामले भी शामिल हैं। आंकड़ों के मुताबिक उपचाराधीन मरीजों की संख्या संक्रमण के कुल मामलों का 0.01 प्रतिशत है जबकि कोविड-19 से स्वस्थ्य होने वाले मरीजों की दर बढ़कर 98.80 फीसदी हो गई है। बीते 24 घंटे में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 127 की कमी दर्ज की गई है।
 
आंकड़ों के अनुसार भारत में इस संक्रमण से उबरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 4,41,36,872 हो गई है जबकि मृत्यु दर 1.19 प्रतिशत दर्ज की गई है, वहीं देशव्यापी कोविड-19 रोधी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक 219.92 करोड़ खुराकें दी जा चुकी हैं।
 
उल्लेखनीय है कि भारत में 7 अगस्त 2020 को कोरोनावायरस संक्रमितों की संख्या 7 अगस्त 2020 को 20 लाख, 23 अगस्त 2020 को 30 लाख और 5 सितंबर 2020 को 40 लाख से अधिक हो गई थी। संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर 2020 को 50 लाख, 28 सितंबर 2020 को 60 लाख, 11 अक्टूबर 2020 को 70 लाख, 29 अक्टूबर 2020 को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख तथा 19 दिसंबर 2020 को ये मामले 1 करोड़ से अधिक हो गए थे।
 
देश में पिछले साल 4 मई को संक्रमितों की संख्या 2 करोड़ और 23 जून 2021 को 3 करोड़ के पार पहुंच गई थी। इस साल 25 जनवरी को संक्रमण के कुल मामले 4 करोड़ के पार हो गए थे। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार भारत में महामारी से जिन 3 और मरीजों की जान गई है, उनमें से 1-1 मरीज हिमाचल प्रदेश, केरल और महाराष्ट्र के थे।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

Show comments

iPhone 18 Pro Max लॉन्च से पहले सस्ता हुआ iPhone 17 Pro Max, मिल रहा है धमाकेदार डिस्काउंट

निशु आजाद मामला : स्वतंत्र भारद्वाज को बुलंद शहर से हिरासत में लिया, CJP ने दिया था 72 घंटे का अल्टीमेटम, क्या है पूरा मामला

Kia Sorento : भारत में लॉन्च हुई नई प्रीमियम SUV, कीमत ₹27.99 लाख से शुरू; हाइब्रिड और डीजल इंजन के साथ मिलेगी AWD की सुविधा

BLA : बलूचिस्‍तान बना पाकिस्‍तानी सेना का कब्रिस्‍तान, बीएलए ने मचाई तबाही, मुनीर के 25 सैनिकों को किया ढेर

विजय के 'पीएम दांव' पर सियासत गर्माई : DMK और कांग्रेस का तंज, क्या 2029 में विजय बनेंगे प्रधानमंत्री?

सभी देखें

जीतन राम मांझी की फिर बिगड़ी तबीयत, दिल्ली AIIMS के ICU में कराया भर्ती

दुबई में MP के वैश्विक निवेश मिशन की हुई शुरुआत, CM मोहन यादव ने दिग्गजों के साथ की बैठक, प्रवासी भारतीयों ने किया जोरदार स्वागत

अमेठी हार को स्मृति ईरानी ने किया याद, टीवी पर वापसी का किया खुलासा, जानें किसे फोन कर कहा था- मैं बेरोजगार हूं...

गृहमंत्री शाह ने ली दिल्‍ली इमारत हादसे की जानकारी, 5 लोगों की हुई मौत, अब तक 11 का हुआ रेस्‍क्‍यू, बिल्डिंग मालिक के खिलाफ FIR दर्ज

सागर नकली शराब मामला: सीएम डॉ. मोहन यादव ने दिए थे सख्त निर्देश, 3 अधिकारी निलंबित, 1 मुख्यालय अटैच

अगला लेख