biodatamaker

राहतभरी खबर, 38 देशों में फैला कोरोना का Omicron वैरिएंट, एक भी मौत नहीं

Updated: रविवार, 5 दिसंबर 2021 (09:42 IST)
वॉशिंगटन। कोरोनावायरस के ओमिक्रॉन वैरिएंट ने भारत, अमेरिका समेत 34 देशों में दस्तक दे दी है। हालांकि ओमिक्रॉन से दुनिया के किसी भी देश में एक भी व्यक्ति की मौत नहीं हुई है।
 
अमेरिका में मिले 3 और मरीज : अमेरिका के न्यूयॉर्क में शनिवार को ओमीक्रोन संक्रमण के तीन और मामले सामने आए और इसी के साथ राज्य में कोरोना वायरस के नए स्वरूप से संक्रमण के मामलों की संख्या बढ़कर 8 हो गई। इसके अलावा अमेरिका में उन राज्यों की संख्या बढ़ गई है, जहां ओमीक्रोन संक्रमण के पहले मामले सामने आए हैं।

भारत में कुल 4 मामले : भारत में भी अब तक इसके 4 मरीज मिल चुके हैं। कर्नाटक में 2 ओमिक्रॉन संक्रमित मिले है, 1 केस गुजरात के जामनगर में मिला है जबकि महाराष्‍ट्र में भी एक मामला सामने आया है। साथ ही कई लोगों की कोरोना रिपोर्ट जिनोम सिक्वेंसिंग के लिए पुणे स्थित लैब भेजी गई है।

महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने भी कहा कि कोरोना वायरस के ओमीक्रोन स्वरूप से संक्रमण फैलने की दर अधिक है लेकिन इसके लक्षण हल्के हैं। उन्होंने कहा कि दक्षिण अफ्रीका में ओमीक्रोन से संक्रमित किसी भी मरीज को ऑक्सीजन नहीं दी गई। इससे अभी तक मृत्यु दर भी नहीं बढ़ी है।
 
कितना खतरनाक है नया वैरिएंट : WHO के डायरेक्टर (इमरजेंसी) माइकल रयान ने कहा है कि बेहद ज्यादा म्यूटेशन वाला यह कोविड-19 स्ट्रेन कितना खतरनाक है, इसकी सही जानकारी मिलने में अभी कई सप्ताह लगेंगे। ओमिक्रॉन पर वैक्सीन कितना असर कर रही है, यह भी कुछ समय बाद ही स्पष्ट हो पाएगा।
 
क्या बोले दक्षिण अफ्रीका के स्वास्थ्य मंत्री : दक्षिण अफ्रीका के स्वास्थ्य मंत्री जोए फाहला ने कहा कि देश कोरोना वायरस के ओमीक्रोन स्वरूप से आयी महामारी की चौथी लहर से बिना सख्त पाबंदियां लगाए निपट सकता है। साथ ही उन्होंने नागरिकों से प्रोटोकॉल का पालन करने और टीके की पूरी खुराक लेने का अनुरोध किया।
 
उन्होंने कहा कि अगर हम सुरक्षा उपाय करने का अपना मौलिक कर्तव्य निभाते हैं और अगर 12 साल से अधिक आयु के हम सभी पात्र लोग टीके की खुराक लेने के लिए अपने नजदीकी टीकाकरण केंद्र जाते हैं तो हम इससे इस तरीके से निपट सकते हैं।

Show comments

कालीघाट मंदिर में BJP CM शुभेंदु अधिकारी ने खाया Fish Bhog

BRICS Summit 2026 : PM मोदी और पुतिन की अहम मुलाकात, डिफेंस और एनर्जी सहयोग पर अहम फैसले

Electric Scooter : 1.18 लाख में 132 किमी की रेंज! Kinetic DX Plus का नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, फीचर्स भी दमदार

8 लाख रुपए तक सस्ती Mahindra XEV 9S और XEV 9e, क्या BaaS में EV खरीदना फायदे का सौदा है?

अमेरिका में बड़ा चुनावी दांव: ट्रंप का ऐलान- हर वयस्क नागरिक को मिलेंगे 5000 डॉलर

सभी देखें

मुंबई में अमित शाह का बड़ा ऐलान, बोले- 2029 से पहले 21 राज्यों में लागू होगा UCC

मुख्‍यमंत्री मोहन यादव ने लाड़ली बहनों को दी सौगात, खातों में ट्रांसफर किए 1835 करोड़ रुपए

पश्चिम बंगाल में बड़ी कार्रवाई, 252 मदरसे होंगे बंद, 100 मदरसों को थमाया नोटिस, शुभेंदु सरकार ने क्‍यों लिया यह फैसला?

अभिजीत दीपके ने खुद को बताया MP का CM, प्रदेश सरकार पर कसा तंज, शेयर किया X पर इस्तीफा, क्‍यों जताया PM मोदी का आभार?

BRICS Summit 2026: शी जिनपिंग ने ग्लोबल साउथ को मजबूत करने पर दिया जोर, पेश कीं 5 पहल

अगला लेख